{"_id":"5ca63fd1bdec2213ea5397c4","slug":"91554399185-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलमंत्री के ट्वीट के बाद झांसी में उतारा बालिका का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलमंत्री के ट्वीट के बाद झांसी में उतारा बालिका का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलमंत्री के ट्वीट के बाद झांसी में उतारा शव
झांसी। बुधवार को ट्रेन में मां के साथ यात्रा कर रही उड़ीसा निवासी सुकांती (11) की हालत बिगड़ गई। पिता ने रेलमंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी। जिसके बाद रेल मंत्री पियूष गोयल ने रेल अफसरों को मदद के लिए दौड़ाया, लेकिन ट्रेन के झांसी पहुंचने से पहले सुकांती की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम प्रक्रिया होने के बाद हीराकुंड एक्सप्रेस में स्पेशल कोच लगाकर परिवार समेत शव घर रवाना किया गया।
उड़ीसा के सुंदरगढ़ निवासी ननकू की पत्नी कंधरी अपनी पुत्री सुकांती (11) के साथ हजरत निजामुद्दीन आई थीं। बुधवार को वे ट्रेन नंबर 18478 उत्कल एक्सप्रेस में सवार होकर निजामुद्दीन से उड़ीसा के लिए रवाना हुईं। अभी ट्रेन मथुरा व आगरा के बीच चल रही थी। इसी बीच अचानक सुकांती की हालत बिगड़ने लगी। कंधरी ने फोन कर अपने पति को जानकारी दी। पति ने रेलमंत्री को ट्वीट कर मदद मांगी। जिसके बाद रेेलमंत्री ने आगरा व झांसी के अधिकारियों को तत्काल मदद करने का आदेश दिए।
रेलमंत्री का मेसेज मिलते ही अफसरों में खलबली मच गई। जब तक आगरा के अधिकारियों को सूचना मिलती, तब तक ट्रेन आगरा से निकल चुकी थी। इसके बाद झांसी में अफसर सतर्क हो गए। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही डॉक्टरों की टीम ने उपचार के लिए उतारा, लेकिन तब तक सुकांती की मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंपा। इसके बाद परिजनोें को शव ले जाने के लिए हीराकुंड एक्सप्रेस में स्पेशल कोच लगाकर रवाना किया गया।