{"_id":"5c6c5d3fbdec220f12209e66","slug":"91550605631-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पार्षदों ने नेता सदन बदलने को लिया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पार्षदों ने नेता सदन बदलने को लिया निर्णय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पार्षदों ने नेता सदन बदलने को लिया निर्णय
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने नगर निगम के नेता सदन को बदलने का निर्णय लिया है। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में पार्षदों ने बैठक कर इस संबंध में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। अब वह पार्टी के महानगर अध्यक्ष से मिलकर नेता सदन को बदलने के लिए कहेंगे।
नगर निगम का चुनाव परिणाम एक नवंबर को घोषित हुआ था। सदन में भारतीय जनता पार्टी का परचम फहराया था। पार्टी ने नेता सदन के पद पर नानक गंज से पार्षद दिनेश प्रताप सिंह का जिम्मेदारी सौंपी थी। दिनेश प्रताप सिंह सर्वसम्मति से उपसभापति भी चुने गए थे लेकिन उपसभापति का एक साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद जब दोबारा चुनाव कराने की स्थिति बनी और अनिल सोनी उपसभापति पद के दावेदार बने तो पार्षदों में असंतोष हो गया। उपसभापति के चुनाव वाले दिन ही पार्षदाें ने अपने मन की बात जाहिर कर दी और निर्णय लिया कि नेता सदन के पद से दिनेश प्रताप सिंह की जगह किसी और को चुनेंगे। उपसभापति चुनाव के अगले दिन मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के पार्षदाें ने राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क में पूर्व महापौर किरन वर्मा के कैंप कार्यालय में बैठक बुलाई। इसके बाद पार्षदों ने निर्णय लिया कि नेता सदन को बदलने के लिए भाजपा के महानगर अध्यक्ष को पत्र देंगे। पत्र में लिखा गया कि भाजपा पार्षद अपने दल के नेता सदन को बदलना चाहते हैं। नए नेता का चयन कर नियुक्त किया जाए। इस मौके पर पार्षद विद्या प्रकाश दुबे, सुरेंद्र कुमार साहू, किशोरी प्रसाद रायकवार, मुकेश सोनी, सुनील नैनवानी, अंजली गुप्ता, राजकुमारी यादव, नीरज गुप्ता, इंदू वर्मा, पुष्पेंद्र कुमार, प्रदीप खटीक, रमा कुशवाहा, जामवती, राजेश त्रिपाठी, लखन कुशवाहा, प्रियंका साहू, प्रदीप नगरिया, भरत सेन समेत अन्य पार्षद मौजूद रहे।
उधर, भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि पार्षदों ने नेता सदन बदलने की बात कही थी लेकिन बाद में निर्णय ही बदल गया। उन्हें अभी तक ऐसा कोई पत्र नहीं मिला है, जिसमें नए नेता के चयन की बात लिखी हो। उन्होंने किसी तरह का कोई आश्वासन भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
पार्षद की पीड़ा
झांसी महोत्सव के दौरान पार्षद नीरज गुप्ता ने पार्किंग के ठेके दार के खिलाफ महापौर और नगर आयुक्त से अवैध पार्किंग और अवैध तरीके से दुकानें संचालित करने की शिकायत की थी, लेकिन शिकायत के बाद भी कोई निर्णय नहीं लिया गया था। पार्षद का मानना है कि जब शिकायत की गई थी तो कुछ न कुछ निर्णय लिया जाना चाहिए था।
उपसभापति का सम्मान किया
झांसी। नवनिर्वाचित उपसभापति अनिल सोनी का भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने सम्मान किया। इसमें पार्षद क्रांति छत्रपाल, रमा कुशवाहा, इंदु वर्मा और जामवती समेत अन्य पार्षद शामिल रहे।