{"_id":"5b89a67942c792463f795211","slug":"91535747705-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी- मानिकपुर डबल ट्रैक-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी- मानिकपुर डबल ट्रैक-City
Updated Sat, 01 Sep 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल में शुरू होगा झांसी- मानिकपुर डबल ट्रैक का काम
झांसी। झांसी से मानिकपुर के बीच डबल ट्रैक का काम नई साल में शुरू हो जाएगा। इसमें सबसे पहले मऊरानीपुर से बरुआसागर और महोबा से हरपालपुर के बीच काम की शुरुआत होगी। इन दोनों खंडों के बीच तीन बड़े पुल बनने हैं। इन दोनों खंडों के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं।
झांसी-खैरार-मानिकपुर व खैरार-भीमसेन डबल ट्रैक के लिए तीन हजार करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है। झांसी से मानिकपुर के बीच 310 किलोमीटर और भीमसेन से खैरार के बीच 115 किलोमीटर डबल ट्रैक बनना है। इस काम की अब शुरुआत होने जा रही है। झांसी से मानिकपुर के बीच के काम को छह भागों में बांटा गया है। काम की शुरुआत बरुआसागर से मऊरानीपुर (42 किलोमीटर) और हरपालपुर से महोबा (52 किलोमीटर) से होगी। इन दोनों खंडों के बीच बेतवा, केन और धसान नदी पर बड़े पुल बनने हैं। पुल बनने का काम जल्दी हो सके, इसके लिए इन खंडों को चुना गया है।
इस संबंध में पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मऊरानीपुर से बरुआसागर और महोबा से हरपालपुर के बीच डबल ट्रैक का काम शुरू करने के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिए गए हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरा होते ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
यह भी चल रहा है काम
अभी झांसी से मानिकपुर के बीच सिंगल ट्रैक है, जिसमें विद्युतीकरण न होने के कारण डीजल इंजन से ट्रेनें चलाई जाती हैं। इस ट्रैक पर प्रतिदिन अप और डाउन की 25 सवारी और इतनी की संख्या में मालगाड़ी दौड़ती हैं। विद्युतीकरण न होने के कारण अभी ट्रेन के संचालन में समय ज्यादा लगता है। इस ट्रैक पर 287.91 करोड़ (291 किलोमीटर) की लागत से पिछले दो साल से विद्युतीकरण का काम चल रहा है। इसमें झांसी से हरपालपुर के बीच 84 किलोमीटर के मध्य विद्युतीकरण का काम पूरा कर लिया गया है।
ये ट्रेनें दौड़ती हैं
अभी झांसी-मानिकपुर सिंगल ट्रैक पर प्रमुख रूप से यूपी संपर्क क्रांति, महाकौशल एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस, तुलसी एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस, उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस, झांसी-इलाहाबाद पैसेंजर, झांसी-बांदा पैसेंजर, झांसी-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें दौड़ती हैं।