{"_id":"5a80448e4f1c1bca798b8fda","slug":"91518355598-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दंप ति की मौत-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दंप ति की मौत-City
Updated Sun, 11 Feb 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
सड़क हादसे में दंपति की दर्दनाक मौत
- घर के पास तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर
- उछल कर दोनों डंपर से से टकराए, मौके पर ही दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना नवाबाद इलाके के वीरांगना नगर प्रोफेसर कॉलोनी निवासी अधिवक्ता रवींद्र कुमार कौशिक (44) और उनकी पत्नी सविता मिश्रा (41) को चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उछल कर वह सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गए, जिससे सिर में गंभीर चोटें आने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शनिवार रात अधिवक्ता रवींद्र कुमार कौशिक और उनकी पत्नी सविता मिश्रा सीपरी इलाके में स्थित एक विवाहघर में शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12 बजे दोनों स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रहे थे। दोनों घर से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे, तभी गली के पास सामने सेे आ रही एक चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों पास खड़े डंपर में जा टकराए। इससे सिर में गहरी चोटें लगने के कारण मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर निकले। दोनों को खून से लथपथ देख पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही नवाबाद प्रभारी निरीक्षक दीपक मिश्रा व विश्वविद्यालय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। घटनास्थल के पास एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।