फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   रामजानकी पुरम के लोग परेशान-Dehat

रामजानकी पुरम के लोग परेशान-Dehat

Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 08:55 PM IST
विज्ञापन
रामजानकी पुरम के लोग परेशान-Dehat
फोटो
विज्ञापन

----
गंदे तेल की धार और जलभराव अपार
सब हेड: बारिश गंदगी की दोहरी मार झेल रहे हैं मेहंदीबाग रामजानकी पुरम के लोग
क्रासर:
मुन्नालाल वर्क हाउस से आ रहा ट्रांसफार्मरों के तेल से भरा गंदा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
इन दिनों मेहंदीबाग के रामजानकीपुरम के लोग गंदगी की दोहरी मार झेल रहे हैं। पश्चिम की ओर से मुन्नालाल ट्रांसफार्मर वर्कशॉप से खराब तेल भरा पानी यहां घुसता है, वहीं पश्चिम की ओर से आंतिया ताल के नाला बारिश में उफनाने के कारण यहां जलभराव होता है। गंदगी के कारण यहां संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है।
रामजानकीपुरम की गिनती शहर की पॉस कॉलोनियों में होती है। लेकिन अब यहां रहने वाले लोग गंदगी के कारण परेशान हैं और यहां मकान बनवाना अपनी गलती बता रहे हैं। यहां रहने वालों का कहना है कि पहले यहां इतनी समस्या नहीं थी। लेकिन आंतिया तालाब से लगे बडे़ नाले से पास के छोटे नालों को जोड़ने के कारण स्थिति विकराल हो गई है। मेहंदी बाग से खजूर बाग, पठौरिया जाने वाले नाला कई जगह सकरा हो चुका है। लोगों ने अतिक्रमण कर लिए है। नाले का पानी ठीक से बह नहीं पा रहा है। ऐसे में पांच मिनट की बरसात में तीन से चार फीट जलभराव यहां की हो जाता है।
विज्ञापन

जलभराव की समस्या के साथ मुन्नालाल वर्कशॉप में रखे ट्रांसफार्मरों का जला तेल भी बरसाती पानी के साथ ढाल पाकर कॉलोनियों में आ रहा है। इससे लोगों में संक्रमण फैल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
संक्रमण का खतरा
रामजानकी पुरम में जलभराव और तेल भरा गंदा पानी आने से संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। कई बार नगर निगम और प्रशासन को यह समस्या बताई, लेकिन समाधान नहीं हुआ।
वाईएस राणा निवासी रामजानकी पुरम

फोटो
बारिश में लगता है डर
मेहंदी बाग इलाके में लगभग 500 परिवार रहते हैं, जो बारिश के दौरान डरे हुए रहते हैं। बुधवार को हुई बरसात से जलभराव होने से फर्नीचर व खाने पीने का सामान खराब हो गया।
विनोद मिश्रा निवासी रामजानकी पुरम

फोटो
कोई नहीं आता समस्या जानने
यहां की समस्या कोई नई नहीं है। हर साल बारिश में यहां होने वाले जलभराव की तस्वीरें अखबार में छपती हैं। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर कोई अफसर यहां नहीं आता।
स्वराज कंचन निवासी रामजानकी पुरम

फोटो
जहरीले कीड़े आ रहे है
मेहंदीबाग के लगभग हर घर के गेट पर तीन से चार फीट की पट्टी बनी हुई है। ताकि पानी रुक जाए। इसके बाद भी पानी घरों में घुस जाता है। जलभराव में जहरीले कीडे़ भी आ रहे है।

शिवांगी अग्रवाल निवासी रामजानकी पुरम

अतिक्रमण हटेगा, नाला होगा चौड़ा
आंतिया तालाब से जुडे़ नाले को गहरा और चौड़ा करने की योजना है। जेई क ो निरीक्षण करने के लिए कहा गया है। मेहंदी बाग से जाने वाले नाले पर अतिक्रमण हटाया जाएगा और जहां संकरा है, वहां नाले को चौड़ा किया जाएगा।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed