{"_id":"5fb96cd98ebc3e9bce6150b1","slug":"9-degree-more-para-cold-jhansi-jhansi-news-jhs1815941168","type":"story","status":"publish","title_hn":"और सर्द हुई सुबह, अब नौ डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
और सर्द हुई सुबह, अब नौ डिग्री तक लुढ़का न्यूनतम पारा
विज्ञापन
झांसी। झांसी की सुबह और सर्द हो गई है। शनिवार की सुबह तड़के न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि आगामी कुछ दिनों तक न्यूनतम पारा इससे नीचे नहीं गिरेगा।
पिछले दस सालों के आंकड़ों पर गौर करें तो सर्दियों के सीजन में झांसी में 20 नवंबर तक अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री और न्यूनतम पारा 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है। पिछले कुछ दिनों में पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के चलते बारिश भी हुई है। इस कारण मौसम का मिजाज बदला है। पहाड़ों की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण शुक्रवार को दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। 20 नवंबर की सुबह तड़के झांसी का न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शनिवार को तो सुबह की सर्दी और बढ़ी और तड़के न्यूनतम पारा नौ डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि रविवार से न्यूनतम तापमान 10 या उससे अधिक ही रह सकता है। तो सर्दी का ग्राफ आगामी सप्ताह में ज्यादा नहीं बढ़ेगा।
आगे ये रह सकता पारा
दिन अधिकतम न्यूनतम
रविवार 27 10
सोमवार 27 10
मंगलवार 27 10
बुधवार 28 12
बृहस्पतिवार 27 12