फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   9 crore compensation to be distributed among farmers for Simra minor

सिमरा माइनर के लिए किसानों में बटेगा 9 करोड़ का मुआवजा

Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
9 crore compensation to be distributed among farmers for Simra minor
झांसी। सिमरा माइनर परियोजना के लिए दो गांव के 25 परिवारों के बीच 9 करोड़ का मुआवजा वितरित होगा। मुआवजे की धनराशि तय कर दी गई है। अगले माह तक इस राशि के जारी हो जाने की उम्मीद है। यह परिवार पिछले करीब ग्यारह साल से मुआवजे का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

सिमरा से अंबाबाई के बीच करीब 15 किमी लंबी नहर बनाने के लिए वर्ष 2010 में सिमरा एवं अंबाबाई गांव में कुल 10 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की गई थी। यहां नहर बन गई लेकिन, जिन किसानों से जमीन अधिग्रहीत की गई उनको मुआवजा नहीं मिला। वर्ष 2016 तक जमीन मुआवजा वितरित करने की जिम्मेदारी सिंचाई निर्माण खंड-तीन के पास थी लेकिन, मुआवजा की रकम में पेंच फंसा होने से राशि तय नहीं हो पाई। इसके बाद वर्ष 2016 में यह सिंचाई निर्माण खंड-पंचम को दे दिया गया। उसके बाद परिवार चिन्हित करने का काम शुरू हुआ। अब यह सभी 24 परिवारों के नाम तय हो गए। इन सभी को चार गुने दर से जमीन का मुआवजा मिलेगा। इस नहर परियोजना के लिए जिन किसानों की जमीन ली लगी थी उनके पास अब खेती के लायक भी जमीन नहीं बची। जमीन न होने से यह परिवार काफी समय तक परेशान रहे। करीब ग्यारह साल बाद मुआवजा राशि तय हो जाने से प्रभावित परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। एक्सईएन सिद्घार्थ सिंह के मुताबिक अनुमानित राशि के बाद नौ करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई है। जल्द ही धनराशि स्वीकृत होने की उम्मीद है। मंजूरी मिलते प्रभावित परिवार के बीच मुआवजा वितरित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed