फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   89 crores payment of farmers pending

गेंहू खरीद में किसानों का 89 करोड़ बकाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
89 crores payment of farmers pending
गेंहू खरीद में किसानों का 89 करोड़ बकाया पीसीएफ सबसे बड़ा बकायेदार, झांसी में किसानों का फंसा 38 करोड़ झांसी। झांसी मंडल में गेंहू खरीद केंद्रों में किसानों का करीब 89 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं हो सका। इसमें भी सबसे अधिक बकाया पीएसएफ का है। पीसीएफ ने करीब 51 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को नहीं किया है। पूरे मंडल में झांसी के किसानों का बकाया सर्वाधिक है। गेंहू खरीद का काम अब आखिरी दौर में है। मंडल में 220 खरीद केंद्र खोले गए जबकि झांसी जनपद में 77 केंद्रों के जरिए खरीद हो रही है। इस बार समर्थन मूल्य 1925 रुपये प्रति कुंतल तय हुआ। खरीद आरंभ होने के साथ ही सरकार ने 72 घंटे के भीतर भुगतान करने का भरोसा दिलाया लेकिन, बड़ी संख्या में किसानों को कई दिन भटकने के बाद भी भुगतान नहीं मिल रहा। जनपद झांसी में 8 जून तक किसानों का कुल 33.62 करोड़ रुपया बकाया था। इसमें सबसे अधिक 16.70 करोड़ पीसीएफ ने बकाया कर रखा था जबकि नेफेड को 5.22 करोड़ एवं यूपीपीसीयू को 5.32 करोड़ किसानों को देने थे। अब जब खरीद प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंच गई तब भी इस आकडे़ में कमी आने के बजाए, इसमें बढ़ोत्तरी ही हो रही है। अभी तक झांसी जनपद में किसानों का बकाया बढ़कर 38.13 करोड़ हो गया जबकि पूरे मंडल में 89 करोड़ रुपये का बकाया है। पूरे मंडल में पीसीएफ ने करीब 51 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया है। जालौन में 22 करोड़ एवं ललितपुर में किसानों का 29 करोड़ रुपये क्रय केंद्रों पर बकाया है। वहीं, आरएफसी नरेंद्र कुमार इसके पीछे तकनीकी वजहों को जिम्मेदार बता रहे हैं। उनका कहना है कि केंद्रीय सर्वर के बंद होने की वजह से भुगतान में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed