फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   8.4 mm rain fell in a day, will continue in future also

Jhansi News: दिनभर में हुई 8.4 मिलीमीटर बारिश, आगे भी रहेगी जारी

Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
8.4 mm rain fell in a day, will continue in future also
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। प्रदेश में मंगलवार को सबसे ज्यादा झांसी और प्रयागराज में पानी गिरा है। दिनभर में 8.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम विभाग ने आगे भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। तीन मार्च को तो 21 मिलीमीटर पानी गिर सकता है।
फरवरी के सीजन में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सोमवार को बादलों की आवाजाही से तापमान लुढ़क गया था। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। साढ़े छह बजे से पहले पानी गिरना शुरू हो गया। कुछ ही देर में जिले के अलग-अलग इलाकों में ओले भी गिरने शुरू हो गए। इसके बाद रुक-रुककर सुबह 11 बजे तक कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। बारिश थमने के बाद बीच-बीच में हल्की धूप भी निकली मगर ज्यादातर समय आसमान में बादल ही छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आ गई। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो कि सामान्य से 10.4 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम पारा 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 0.5 डिग्री कम है। 26 जनवरी के बाद दोबारा ऐसा मौका आया है, जब अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों की तरफ से आईं हवाओं के चलते मौसम में ये बदलाव देखने को मिला है। आगामी पांच दिनों में 31 मिलीमीटर बारिश का पूर्वानुमान है। 28 फरवरी को दो मिलीमीटर, दो मार्च को आठ और तीन मार्च को 21 मिलीमीटर पानी गिर सकता है।
विज्ञापन




ठंड बढ़ी, फिर से निकल आए गर्म कपड़े
बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान लुढ़कने से फिर से वातावरण में ठंडक बढ़ गई है। ऐसे में लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिन पहले अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के भी पार पहुंच जाने से कई लोगों ने गर्म कपड़े अलमारी, बक्से में रख दिए थे। अब उन्हें फिर से निकालने पड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आगे ये रह सकता तापमान
.................................
दिन अधिकतम न्यूनतम
बुधवार 29 12
बृहस्पतिवार 29 13
शुक्रवार 31 16
शनिवार 34 17
रविवार 32 17
(नोट: पारा डिग्री सेल्सियस में।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed