{"_id":"65fb3d106c62cc5ffd08e9ac","slug":"824-examiners-checked-35-thousand-answer-sheets-jhansi-news-c-360-1-jh11002-104587-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: 824 परीक्षकों ने जांची 35 हजार उत्तर पुस्तिकाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: 824 परीक्षकों ने जांची 35 हजार उत्तर पुस्तिकाएं
Thu, 21 Mar 2024 01:16 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 21 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
- मूल्यांकन में अब तक नहीं आए 529 परीक्षक
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाएं जांचने के लिए बुधवार को पांचवें दिन 824 परीक्षक पहुंचे। इस दौरान 35 हजार उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तेजी से किया जा रहा है। मगर मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की संख्या में बढोतरी नहीं हो रही है। जिले में तीन केंद्रों पर 2,47,743 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए 1487 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। अब तक कुल 1,22,086 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। पांचवें दिन 35343 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ है। जिसमें 529 परीक्षक अनुपस्थित रहे। डीआईओएस राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मूल्यांकन कार्य में तेजी आई है। अब तक 1.22 लाख कापियों का मूल्यांकन हो चुका है।