{"_id":"58d818b04f1c1b5d5e1a115d","slug":"82-files-canceled-rest-accepted","type":"story","status":"publish","title_hn":"नक्शे की 82 फाइलें निरस्त, बाकी स्वीकृत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नक्शे की 82 फाइलें निरस्त, बाकी स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
construction news jhansi
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा मकानों के नक्शे स्वीकृत करने में बरती जा रही ढिलाई पर कमिश्नर की सख्ती का असर दिखाई देने लगा है। पहले जहां पांच-पांच साल से नक्शों की फाइलें लटकीं थीं, अब एक सप्ताह से इस पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। 178 में 82 नक्शों की फाइलें मानक पूरे नहीं करने के कारण निरस्त कर दी गई हैं। जबकि, बाकी स्वीकृत हो गईं।
एक सप्ताह पहले तक मकानों के नक्शे स्वीकृत कराने के लिए 178 फाइलें विभाग में लटकी हुई थीं।
इसमें से करीब बीस फाइलें ऐसी थीं, जो 2012 से अटकी थीं। मामला संज्ञान में आने पर कमिश्नर से इस पर कड़ा रुख अपनाया और विभागीय अफसरों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर अफसर सक्रिय हुए और आनन फानन में आधी-अधूरी पड़ीं नक्शों की 82 फाइलें निरस्त कर दी गईं। इतना ही नहीं, प्रतिदिन नक्शों की स्वीकृति की रिपोर्टिंग की जाने लगी। इसके अलावा करीब सौ फाइलें स्वीकृत कर दी गईं। जेडीए उपाध्यक्ष चंद्रविजय सिंह ने बताया कि नक्शों की प्रतिदिन रिपोर्टिंग हो रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
जेई के खिलाफ शासन को लिखा जाएगा
मंडलायुक्त के राममोहन राव ने जेडीए की प्रगति की समीक्षा की। अवर अभियंता आरके गुप्ता अनुपस्थित रहे। इस पर उन्होंने शासन को लिखने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने पिछले सप्ताह अवर अभियंता मोहन यादव को बर्खास्त करने के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए थे। लेकिन, इसके बाद से जेई मोहन यादव अनुपस्थित चल रहे हैं। वहीं, गत दिवस मंडलायुक्त ने फिर से बैठक बुलाई तो जेई आरके गुप्ता अनुपस्थित रहे। इससे पहले भी वह बैठक में नहीं आए थे। इस पर मंडलायुक्त ने कड़ा रुख अपनाया और 15 दिन का समय दिया कि आदतें सुधार लें, अन्यथा शासन को लिख दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभियंताओं को अतिरिक्त जिम्मेदारी
अवर अभियंता मोहन यादव लगातार अनुपस्थित चल रहे हैं। मंडलायुक्त ने उनके खिलाफ बर्खास्तगी के लिए शासन को लिखने के निर्देश दिए हैं। उनकी अनुपस्थिति में विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है। इसे देखते हुए उनके स्थान पर जोन 6 व 7 मिशन कंपाउंड, दतिया गेट, जीवनशाह, खंडेराव गेट, फिल्टर रोड और किला की दीवार से लेकर दतिया गेट तक के क्षेत्र में मानीटरिंग की जिम्मेदारी सहायक अभियंता डीके शर्मा को सौंपी गई है। जोन- 4 इलाइट क्षेत्र में नक्शे स्वीकृत करने की जिम्मेदारी अवर अभियंता पीके पटैरिया की जगह नरेंद्र थापक को सौंपी गई है। जोन-6 में नक्शों का काम पीके पटैरिया देखेंगे और जोन-7 में नक्शे स्वीकृत करने का काम जेई डीके शर्मा करेंगे।