फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   82 fake teacher again test start

82 शिक्षकों के दस्तावेजों की दुबारा से शुरू हुई जांच

Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
82 fake teacher again test start
झांसी। पांच फर्जी शिक्षक पकड़े जाने के बाद शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति के मामले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पिछले छह साल के दरम्यान नियुक्त हुए शिक्षकों के रिकॉर्ड एक बार फिर से खंगालने शुरू कर दिए गए हैं। इस बार उनके नियुक्ति पत्रों के अलावा अन्य सभी प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

जनपद के तीन राजकीय हाईस्कूलों में पांच फर्जी शिक्षक पकड़े जा चुके हैं। इसके बाद से माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर साल 2016 से लेकर अब तक तैनात हुए सभी शिक्षकों का रिकॉर्ड खंगाला जाने लगा है। सामने आया कि इस अवधि में जनपद में 82 शिक्षकों की तैनाती हुई। इनमें से 65 सहायक अध्यापक व पांच प्रवक्ताओं के नियुक्ति पत्र ऑनलाइन विभाग को प्राप्त हुए थे। जबकि, 12 सहायक अध्यापकों के दस्तावेज ऑफलाइन मिले थे। इन सभी का एक बार सत्यापन किया जा चुका है। लेकिन, अब दोबारा से पड़ताल शुरू कर दी गई है। इस बार नियुक्ति पत्रों के अलावा उनके जाति, निवास, आरक्षण व पहचान पत्रों का भी सत्यापन किया जा रहा है। विद्यालयों से लेकर शिक्षा विभाग के कर्मचारियों तक को इस काम में लगाया गया है। अगस्त माह में सभी को अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन

सत्यापन के बाद दिया जाएगा कार्यभार
झांसी। पांच फर्जी शिक्षक पकड़े जाने के बाद विभाग ने यह तय कर दिया है कि नियुक्ति पत्र व अन्य प्रपत्रों के सत्यापन के बाद ही किसी कर्मचारी या शिक्षक को कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। यह व्यवस्था नवीन नियुक्ति के अलावा स्थानांतरित होकर आने वाले शिक्षक व कर्मचारियों पर भी लागू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2016 से लेकर अब तक तैनात हुए सभी शिक्षकों के नियुक्ति पत्र व अन्य दस्तावेजों का दोबारा से सत्यापन कराया जा रहा है। इस संबंध में तैनाती वाले विद्यालयों से भी रिपोर्ट तलब की गई है।
- ओपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed