फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ड्राइवरों का बढ़ेगा माइलेज, नहीं लगेगा टैक्स

ड्राइवरों का बढ़ेगा माइलेज, नहीं लगेगा टैक्स

Sun, 14 Apr 2019 03:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 03:06 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवरों का बढ़ेगा माइलेज, नहीं लगेगा टैक्स
ड्राइवरों का बढ़ेगा माइलेज, नहीं लगेगा टैक्स
विज्ञापन

झांसी। जल्द ही रेलवे ड्राइवरों का माइलेज बढ़ जाएगा और उस पर आयकर भी नहीं लगेगा। इन मांगों पर रेलवे यूनियनों के पदाधिकारियों की रेलवे बोर्ड अफसरों के साथ सहमति बन गई है।

रेल चालकों को अभी प्रति किलोमीटर माइलेज 2.55 रुपये मिलता है। साथ ही आयकर में दस हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिलती थी। बीते रोज यूनियनों के केबिनेट सचिवों की रेलवे बोर्ड अफसरों के साथ हुई बैठक में माइलेज 2.55 रुपये की जगह 5.40 रुपये करने पर सहमति बन गई है। साथ ही माइलेज पर ड्राइवरों को आयकर भी नहीं देना होगा। अब सिर्फ 30 प्रतिशत एलीमेंट पर ही टैक्स लगेगा, माइलेज पर नहीं। इस निर्णय से रनिंग कर्मचारियों में खुशी है। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन की बैठक में महामंत्री आरडी यादव ने यह जानकारी दी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष एचएस चौहान, मंडल मंत्री आरएन यादव, पवन झारखड़िया, अमर सिंह यादव, आरके मिश्रा, वीपी सिंह, महेंद्र साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed