फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   दातार नगर ने एमपीएस को दी करारी शिकस्त

दातार नगर ने एमपीएस को दी करारी शिकस्त

Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
दातार नगर ने एमपीएस को दी करारी शिकस्त
दातार नगर ने एमपीएस को दी करारी शिकस्त
विज्ञापन

झांसी। झांसी जिला क्रिकेट संघ की तरफ से पंडित विश्वनाथ शर्मा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स मैदान पर चल रही पद्मभूषण भूषण डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला दातार नगर परवई और एमपीएस परवई के बीच खेला गया। दातार नगर पवई ने एमपीएस परवई की टीम को 117 रनों के विशाल अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मैच में रूपेश की बल्लेबाजी तो वहीं दिनेश की फिरकी का जादू चला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दातार नगर पवई ने निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज रूपेश ने शानदार अर्द्धशतक के साथ 51 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अंकेश ने 26, रंजीत ने 22 और जितेंद्र ने 19 रनों का योगदान दिया। एमपीएस परवई के गेंदबाज मंगल और रिंकू ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमपीएस परवई की टीम की शुरुआत अच्छी रही। टीम के सलामी बल्लेबाज ने पांच ओवर में एक विकेट खोकर 49 रन बनाए थे। उसके बाद टीम लड़खड़ा गई और एक-एक कर टीम के तेजी से विकेट गिरते चले गए। टीम सिर्फ 59 रन ही बना सकी। बल्लेबाज आशु यादव ने सर्वाधिक 37 रन बनाए। दातार नगर परवई के गेंदबाज दिनेश ने अपने फिरकी के फेर में बल्लेबाजों को फंसाकर दो ओवरों में पांच रन देकर हैट्रिक लगाई तथा कुल छह खिलाड़ियों को पवेलियन पहुंचाया। इसके अलावा रूपेश ने भी दो विकेट झटके। इस अवसर पर सचिव बृजेंद्र यादव, वेदांत मिश्रा, संजय साहू, प्रदीप भटनागर, अरविंद तिवारी, मधुर वर्मा, सुदर्शन शिवहरे, परवेज खान, पीयूष नामदेव, सुरेंद्र कुमार, निमेष खन्ना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सिस इलेवन ने जीता क्रिकेट मैच
झांसी। आरएनएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजित आरएनएस वर्ल्ड प्रीमियर लीग-2019 का छठवां मैच एक्सिस इलेवन टाइगर और बीएसएनएल के बीच खेला गया, जिसमें एक्सिस इलेवन टाइगर ने जीत दर्ज की। टॉस जीतकर एक्सिस की टीम ने क्षेत्र रक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बीएसएनएल की टीम की 20 ओवरों में मात्र 84 रन बना सकी। पवित्रा ने 18, सचित्रा ने 15 और इमरान ने 11 रनों का योगदान दिया। एक्सिस की तरफ से गेंदबाज गोल्डी ने तीन, दीपक और सोमनाथ ने दो-दो व राजू ने एक विकेट लिया। जवाब में उतरी एक्सिस की टीम ने 86 रन बनाकर जीत दर्ज की। बल्लेबाज मोनू ने 37 और निशांत ने 24 रन बनाए। बीएसएनएल की तरफ से गेंदबाज प्रशांत और इमरान ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed