फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   जिला अधिवक्ता संघ को हराया

जिला अधिवक्ता संघ को हराया

Wed, 20 Mar 2019 11:34 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ को हराया
जिला अधिवक्ता संघ को हराया
विज्ञापन

झांसी। झांसी जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित पद्मभूषण डॉ. वृंदावन लाल वर्मा लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सुपर लीग चरण में बुधवार को एलवीएम क्रिकेट अकादमी ने जिला अधिवक्ता संघ को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिला अधिवक्ता संघ की टीम ने निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 110 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें वहीद ने 26 रन, अमित ने 21, कमल ने 18 और हिमांशु ने 12 रन बनाए। तनिष्क शर्मा और धर्मेंद्र कुशवाहा ने दो-दो विकेट और उत्कर्ष साहू, कुलदीप यादव और जफर ने एक-एक विकेट प्राप्त किए। एलवीएम अकादमी जूनियर टीम ने एक विकेट खाकर आठ ओवर पहले ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें जफर ने 51 रन, प्रभात टंडन ने 41 रन और विकास कुशवाहा ने 16 रनों का योगदान दिया। इस मौके पर सचिव बृजेंद्र यादव, परवेज खान, पीयूष नामदेव, सुरेंद्र कुमार, सुबोध श्रीवास्तव, भगवान दास, लक्ष्मी नारायण, मोहम्मद जाहिद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed