फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   राजनीति कांग्रेस व भाजपा-Cordination

राजनीति कांग्रेस व भाजपा-Cordination

Mon, 10 Sep 2018 02:06 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
राजनीति कांग्रेस व भाजपा-Cordination
बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई
विज्ञापन

झांसी। कांग्रेस सेवादल की बैठक में डीजल और पेट्रोल की मूल्यवृद्धि के विरोध में सोमवार को देशव्यापी बंद को सफल बनाने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि मानिक चौक के व्यापारियोें से आह्वान किया गया कि बंद के दौरान अपने- अपने प्रतिष्ठान दिन में एक बजे तक बंद रखें। इस मौके पर एचपी पटेल, विनोद वर्मा, डॉ. सुनील तिवारी, जान मोहम्मद मौजूद रहे।

सपा का धरना-प्रदर्शन आज
झांसी। प्रदेश सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी का तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन होगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हो रहे प्रदर्शन के लिए पार्टी के अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारी तय की गई है। इस मौके पर के के सिंह यादव, सलीम खानजादा, डेनियम साईमन, आरिफ खान मौजूद रहे।
विज्ञापन


महिलाओं को जूडो व ताईक्वांडो का प्रशिक्षण दिया
झांसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा ने नारी सशक्तिकरण के लिए वीरांगना प्रशिक्षण अभियान चलाया। इसमें महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए जूडो और ताईक्वांडो का प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय महिला महाविद्यालय में हुए प्रशिक्षण के मुख्य अतिथि विधायक रवि शर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी, प्रदेश उपाध्यक्ष शिववीर सिंह भदौरिया, शैलेंद्र प्रताप सिंह, मन्नी सरदार, मुकेश मिश्रा, अंशुल गुप्ता, नीता अवस्थी, दिगंत चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यालय में समय देंगे भाजपा मंडल
झांसी। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश मंत्री / जिला प्रभारी सुब्रत पाठक ने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष क्षेत्र की समस्याएं लिखित रूप से जिले की बैठकों में लाएं। महीने में कम से कम दस दिन मंडल प्रभारी/ मंडल अध्यक्ष अपने कार्यालय में बैठकर पार्टी के कार्यों को गति देंगे, जिससे आने वाले चुनावों में भाजपा को अधिक से अधिक वोटों से जिताया जा सके। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय दुबे, विनोद नायक, अरुण सिंह, जिनेंद्र जैन, अतुल जैन, दीपक सिंह, विनोद सहगल, डॉ. अनिल राज, बृजेंद्र राजपूत मौजूद रहे।





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed