फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   फिर पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप-City

फिर पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप-City

Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
फिर पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप-City
फिर से पलटा मौसम, सुबह रही चटक धूप
विज्ञापन

- बृहस्पतिवार को पूरे दिन छाई रही थी धुंध
- आज से कम हो सकता है न्यूनतम पारा
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
जिले का मौसम एक बार फिर से पलट गया। सुबह तेज धूप खिली रहने से ठंड का असर नहीं दिखा। शाम को सूरज ढलने के बाद ही ठंडक बढ़ी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में प्रतिदिन एक-एक डिग्री न्यूनतम पारा गिरने की संभावना जताई है।

झांसी में मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिल रहा है। दिन में धूप खिलने से वातावरण सामान्य बना है, जबकि रात में ठंड से कंपकंपी छूट रही है। बृहस्पतिवार को दिन की शुरूआत धुंध से हुई, जो लगभग पूरे दिन बनी रही। बीच-बीच में कुछ देर के लिए ही हल्की धूप दिखी। अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार को इसके उलट मौसम दिखाई दिया। सुबह से ही धूप खिली रही और दोपहर 12 बजे तक लोगों को पसीने आने लगे। न्यूनतम तापमान में तो काई बदलाव नहीं हुआ मगर अधिकतम पारा बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि आगामी न्यूनतम पारा लगातार एक-एक डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 10, रविवार को 9, सोमवार को 8 डिग्री तक पारा लुढ़क सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed