फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   क्रिसमस जुलूस-City

क्रिसमस जुलूस-City

Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 07:21 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस जुलूस-City
फोटो
विज्ञापन

-----
फरिश्तों ने दिया प्रभु के जन्म का संदेश
सब हेड: महानगर में निकला प्रभु यीशु के जन्म से जुड़ी झांकियों का जुलूस
क्रासर
- परियों, सांता क्लाज के स्वरूप में सजे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
फरिश्तों, परियों और सांता क्लाज के रूप में सजे लोगों ने प्रभु यीशु के जन्म का संदेश दिया। महानगर में शुक्रवार को क्रिसमस के उपलक्ष्य में चर्च ऑफ नार्थ इंडिया डायोसिस ऑफ लखनऊ की ओर से प्रभु के जन्म के चित्र दर्शाती झांकियों का महानगर में जुलूस निकाला गया। बग्गी पर सवार सांता क्लॉज ने लोगोें को चाकलेट और गिफ्ट बांटे।

एमएलएम कॉलेज में प्रार्थना के बाद झांकियों का जुलूस निकला। ट्रैक्टरों पर सजी झांकी चरनी में शिशु रूप में प्रभु यीशु, मां मरियम, देवदूत के रूप में लोग सवार थे। इनके अलावा चारावाहों, परियों व सांता क्लाज के स्वरूप भी आकर्षण रहे, जो कैरोल्स गीत आया मसीह चरनी में तू...., ओ हो मसीह आया पास आया विश्वासियों.... आदि गिटार की धुन पर गा रहे थे। जुलूस बीकेडी चौराहा से कोतवाली, मिनर्वा, जेल चौराहा, सदर बाजार, इलाइट चौराहा से होता हुआ वापस एमएलएम कॉलेज पहुंचा। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों को जुलूस में शामिल सदस्यों ने लोगों क ो उपहार, चॉकलेट आदि प्रदान किए। कालेज में धन्यवाद प्रार्थना सभा हुई। इस अवसर पर कालेज प्रधानाचार्य संजय फैरो, रेव्हरन नवीन हैरीसन, रेव्हरन जान एस स्टीफन, रेव्हरन राजेंद्र सिंह, राकेश गिल, अमित विलियम्स, संदीप फैरो, प्रतीक ब्राइटन, रजत रोडनी, मंयक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed