फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   टीकाराम कॉलेज ने जीता खिताब

टीकाराम कॉलेज ने जीता खिताब

Sun, 12 Nov 2017 09:06 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:06 PM IST
विज्ञापन
टीकाराम कॉलेज ने जीता खिताब
फोटो..
विज्ञापन

टीकाराम कॉलेज ने जीता खिताब
- अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में बीयू को हराया
- उत्कर्ष ने अपने नाम की मैन ऑफ द मैच और सीरीज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अंतर महाविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) खेलकूद प्रतियोगिता के रविवार को बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और टीकाराम महाविद्यालय की टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई। रोमांचक मुकाबले में टीकाराम कॉलेज की टीम ने तीन रन से जीत दर्ज की।

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीकाराम कॉलेज की टीम ने निर्धारित ओवर में चार विकेट खोकर 139 रन बनाए। बल्लेबाज उत्कर्ष अग्रवाल ने सर्वाधिक नाबाद 67 रन बनाए। रोहित यादव ने 40 रनों का योगदान दिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की टीम ने टीकाराम कॉलेज की टीम को कड़ी टक्कर दी। निर्धारित ओवरों में बीयू टीम 137 रन ही बना सकी और टीकाराम कॉलेज की टीम ने तीन रन से रोमांचक मुकाबला जीत लिया। बल्लेबाज सहदेव यादव ने 19, सौरभ घबरी ने नाबाद 22 रन बनाए। टीकाराम कॉलेज के उत्कर्ष अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। विजेता, उपविजेता टीम को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व स्पोर्ट्स ऑफीसर डॉ. सूरजपाल सिंह ने सुबह दस बजे प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का परिचय लिया। मैच के दौरान टीम चयनकर्ता शैलेंद्र सिंह सेंगर, परवेज खान, संजय साहू, विपुल, पीयूष नामदेव, जितेंद्र दीक्षित, रामविलास पटेल, पुष्पेंद्र यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed