{"_id":"595d0d484f1c1b1d398b4596","slug":"81499270472-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की कीमतों में भारी उछाल, जमाखोर मालामाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी की कीमतों में भारी उछाल, जमाखोर मालामाल
Updated Wed, 05 Jul 2017 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सब्जी की कीमतों में भारी उछाल, जमाखोर मालामाल
अमर उजाला ब्यूरो
तालबेहट (ललितपुर)। बारिश के बाद सब्जी की कीमतों में एकाएक तेजी आ गई है। इससे लोगों की थाली का स्वाद बिगड़ गया है। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक मौसम में बदलाव के चलते बाजार में आवक घटने से यह स्थिति बनी है। टमाटर, फूल गोभी, कद्दू, अरबी के दाम दोगुने हो गए हैं। इससे जमाखोरों की चांदी हो गई है। सब्जी के भाव अभी इसी तरह चढ़े रहने की संभावना है।
एक सप्ताह पूर्व लगातार दो दिन हुई बारिश से सब्जी उगाने वालों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। इससे बाजार में आवक भी घट गई। यही वजह है कि सब्जी की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया जा रहा है। कुछ सब्जियां तो दोगुनी कीमत में बिक रही हैं। इस समय सब्जी मंडी में 20 रुपए में बिकने वाले टमाटर की कीमत 80 रुपए प्रतिकिलो हो गई है। इसी तरह 10 रुपए किलो का कद्दू 20 रुपए में और दस रुपए किलो में मिलने वाला फूल गोभी 80 रुपए किलो में मिल रहा है। वहीं, 20 रुपए किलो की हरी मिर्च 80 से 100 रुपए में, 10 रुपए किलो की अरबी 30 रुपए किलो, 10 रुपए किलो का खीरा 40 रुपए में बिक रहा है। इस समय सबसे कम कीमत आलू की है। यह दस रुपए किलो में बिक रहा है। ऐसे में जमाखोरों की पौ-बारह हो गई है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार अभी बारिश के चलते क्षेत्र का किसान अपनी जुताई-बुवाई में लगा है। वहीं, बारिश होने से कुछ गांवों में सब्जी की पैदावार भी कम हो गई है। इसके चलते अभी सब्जी की कीमतें घटती नजर नहीं आ रही हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र से सब्जी लेकर आने वाले किसानों की आवक कम होने से भी नगर में सब्जी के दामों में तेजी आई है।
विज्ञापन
हरे धना ने तोड़ा रिकार्ड
सब्जी में अपनी महक से ताजगी पैदा करने वाला हरा धना की कीमतें आसमान छू रही हैं। बाजार में सब्जी खरीदने पर ग्राहक को दुकानदार धना फ्री में दे देता था। अब यह हरा धना 300 से 400 रुपए किलो बिक रहा है। दुकानदारों के अनुसार कुछ खास दुकानों पर आर्डर देने पर यह उपलब्ध हो पा रहा है।
- बारिश के कारण बाजार में आवक घटने से बनी स्थिति
- दोगुने दाम में मिल रही अरबी, फूल गोभी और टमाटर