फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   791 railway bridge are week

791 रेलवे पुल हुए बूढ़े

Wed, 13 Jul 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 13 Jul 2016 02:20 AM IST
विज्ञापन
791 railway bridge are week
railway, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। रेल मंडल के 791 पुल अपनी उम्र पूरी कर चुके हैं। बावजूद इनका प्रयोग रेलवे द्वारा किया जा रहा है। जबकि, उम्र पूरी कर चुके इन पुलों को बंद कर देना चाहिए या फिर इन्हें ढहा कर नए पुल का निर्माण होना चाहिए। लेकिन, रेलवे ने अभी तक ऐसा कोई प्रस्ताव तैयार नहीं किया है। अब सवाल यह है कि क्या किसी हादसे के बाद ही रेलवे इस ओर ध्यान देगा।
विज्ञापन


रेल मंडल में छोटे-बड़े पुलों की संख्या 2,488 है। इनमें 791 पुल सौ साल पुराने हो चुके हैं। इनमें बीना-आगरा कैंट रेल लाइन पर 309 पुल, झांसी- कानपुर रेल लाइन पर सात पुल, झांसी- मानिकपुर रेल लाइन पर 303, एट-कोंच रेल लाइन पर नौ, धौलपुर छोटी लाइन पर 46 व ग्वालियर-श्योपुर कलां छोटी लाइन पर  117 पुल शामिल हैं। आमतौर पर एक पुल की अधिकतम आयु सौ साल मानी जाती है। ऐसे में अपनी उम्र पूरी कर चुके इन पुलों के दुबारा निर्माण की जरूरत महसूस की जाने लगी है। लेकिन रेलवे अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस स्थिति में यदि कोई हादसा हो जाता है तो उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।  
विज्ञापन


वहीं, रेलवे का इंजीनियरिंग विभाग पुलों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच करने की बात कहता है। जनसंपर्क अधिकारी गिरीश कंचन ने बताया कि पुलों के रखरखाव पर ब्रिज विभाग की हर समय नजर रहती है। पुलों के बेस की जांच मशीनों से कराई जाती है। आवश्यकता होने पर इनकी मरम्मत कर दी जाती है। उन्होंने दावा किया कि मंडल के सभी पुल सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने तय कर रखी है पुलों की आयु
रेलवे बोर्ड द्वारा गठित समिति ने रेलवे संपत्तियों की औसत उम्र निर्धारित की है। बड़े पुलों की औसत आयु 40 से 100 साल मानी गई है। इसके अलावा स्टील वर्क्स के ब्र्रिज की 60 साल, मेसोनरी ब्रिज की 100, स्ट्रक्चर स्टील ब्रिज की 60, मेसोनरी एंड सीमेंट कंक्रीट की 65, आरसीसी ब्रिज की 60 व कंक्रीट ब्रिज की औसत उम्र चालीस साल तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed