फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   78 corona infected including 21 students of BU found

बीयू के 21 छात्र समेत 78 कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 12 Jan 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
78 corona infected including 21 students of BU found
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 21 छात्र, दो डॉक्टर समेत 78 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। अब झांसी में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 492 हो गई है। 40 मरीज अस्पतालों में भर्ती है।
विज्ञापन

मंगलवार को झांसी में 4100 नमूनों की जांच की गई। आरटीपीसीआर मशीन से 2632, एंटीजन किट से 1460 और ट्रू नेट मशीन से आठ नमूने जांचे गए। जांच के दौरान 78 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। इसमें 39 पुरुष और 39 महिलाएं हैं। सात सात का बच्चा और बच्ची भी कोविड की चपेट में आ गए हैं। इसके अलावा पन्नालाल, सदर बाजार, आवास विकास, खातीबाबा, सीपरी बाजार, नारायण कॉलोनी, अयोध्यापुरी कॉलोनी, बालाजी पुरम क्षेत्रों से संक्रमित सामने आए हैं। अब झांसी में सक्रिय मरीज 492 हो गए हैं। मिलिट्री अस्पताल में सबसे ज्यादा 37 और मेडिकल कॉलेज में तीन रोगियों को इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जबकि, 401 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 51 रोगी अभी दूसरे राज्यों में हैं। चार मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले का रिकवरी रेट घटकर 96.88 फीसदी पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed