फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   76 centers to be built in Jhansi for board exams

बोर्ड परीक्षाओं के लिए झांसी में बनेंगे 76 केंद्र

Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
76 centers to be built in Jhansi for board exams
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं के लिए झांसी में 76 केंद्र बनाए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद वित्त विहीन नौ स्कूलों को हटाकर इतने ही सहायता प्राप्त विद्यालयों को जोड़ा गया है। साथ ही बोर्ड को भी सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में 76 केंद्रों की सूची तैयार कर ली थी। वहीं, शासन की तरफ से आदेश आया कि पहले सरकारी और फिर सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इनके बाद वित्त विहीन कॉलेजों को केंद्र की सूची में शामिल किया जाए। ऐसे में विभाग ने सूची में से नौ वित्त विहीन कॉलेजों को हटा दिया है। इनके स्थान पर नौ एडेड विद्यालयों को शामिल किया गया है। सूची फाइनल कर बोर्ड को भी भेज दी गई है। अनुमान है कि बोर्ड की तरफ से भी इस पर मुहर लग जाएगी।
विज्ञापन

---------------
43600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जनपद में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 43,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि, परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। मगर विधानसभा चुनाव के बाद इसकी तारीखों का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। इसमें नौ वित्त विहीन कॉलेजों को हटाकर इतने ही सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल किए गए हैं। - कोमल यादव, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed