{"_id":"61eb01562e3ed2445c440481","slug":"76-centers-to-be-built-in-jhansi-for-board-exams-jhansi-news-jhs213564737","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाओं के लिए झांसी में बनेंगे 76 केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाओं के लिए झांसी में बनेंगे 76 केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वार्षिक परीक्षाओं के लिए झांसी में 76 केंद्र बनाए जाएंगे। शासन के आदेश के बाद वित्त विहीन नौ स्कूलों को हटाकर इतने ही सहायता प्राप्त विद्यालयों को जोड़ा गया है। साथ ही बोर्ड को भी सूची भेज दी गई है।
10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने जिले में 76 केंद्रों की सूची तैयार कर ली थी। वहीं, शासन की तरफ से आदेश आया कि पहले सरकारी और फिर सहायता प्राप्त विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया जाए। इनके बाद वित्त विहीन कॉलेजों को केंद्र की सूची में शामिल किया जाए। ऐसे में विभाग ने सूची में से नौ वित्त विहीन कॉलेजों को हटा दिया है। इनके स्थान पर नौ एडेड विद्यालयों को शामिल किया गया है। सूची फाइनल कर बोर्ड को भी भेज दी गई है। अनुमान है कि बोर्ड की तरफ से भी इस पर मुहर लग जाएगी।
---------------
43600 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
जनपद में इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 43,600 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हालांकि, परीक्षा की तिथि अभी तय नहीं हुई है। मगर विधानसभा चुनाव के बाद इसकी तारीखों का एलान हो सकता है।
विज्ञापन
76 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई है। इसमें नौ वित्त विहीन कॉलेजों को हटाकर इतने ही सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल किए गए हैं। - कोमल यादव, डीआईओएस।