फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हीला हवाली से लटकी स्कूलों की मरम्मत-City

हीला हवाली से लटकी स्कूलों की मरम्मत-City

Thu, 28 Feb 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हीला हवाली से लटकी स्कूलों की मरम्मत-City
हीलाहवाली से लटकी स्कूलों की मरम्मत
विज्ञापन

झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के 169 स्कूलों में मरम्मत होनी है। सेफ्टी ऑडिट के लिए आरईएस को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन अब तक उसने निरीक्षण रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में इन स्कूलों की हालत जस की तस है।

जिले के नगर क्षेत्र, बबीना, बड़ागांव, मऊरानीपुर, बामौर सहित कई ब्लाकों में ऐसे स्कूल हैं, जो जीर्णशीर्ण हालत में हैं, जिनमें मरम्मत की बेहद आवश्यकता है। इन स्कूलों में हजारों विद्यार्थी पढ़ते हैं और शिक्षक अध्यापन का कार्य कराते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार इन स्कूलों की मरम्मत के लिए बरसात से पहले योजना बनाई गई थी और सेफ्टी ऑडिट के लिए आरईएस को जिम्मेदारी दी गई थी। ताकि, उसके इंजीनियरों की जांच में यह पता चल सके कि मरम्मत के लिए कितनी धनराशि की जरूरत है। लगभग दो माह गुजर चुके हैं और बेसिक शिक्षा विभाग तीन बार रिमाइंडर भेज चुका है लेकिन अभी तक यह रिपोर्ट नहीं दी गई है। ऐसे में एक बार फिर बेसिक शिक्षा विभाग आरईएस को रिमाइंडर दे रहा है। इधर, बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed