फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   घट गई ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या-Lalitpur

घट गई ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या

Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
Priyesh Mishra Priyesh Mishra
Updated Sun, 20 Jan 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
घट गई ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या-Lalitpur

विज्ञापन
50 दिन में फुंक गए 180 ट्रांसफार्मर
ओवर लोडिंग व अन्य कारणों के चलते सर्दियों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में लगे ट्रांसफार्मर खूब फुंक रहे हैं। दिसंबर में ही अकेले 100 और जनवरी में अभी तक 80 ट्रांसफार्मर फुंक गए। हालांकि, यह संख्या पिछले साल की तुलना में आधी से भी कम है। कई ग्रामीण इलाकों में बिजली ढांचा दुरुस्त होने से यह लाभ मिल रहा है। साथ ही खराब ट्रांसफार्मरों को 48 घंटे के भीतर बदलने का भी दावा है।
मुख्यमंत्री बुंदेलखंड के किसानों को 24 घंटे बिजली देना चाहते हैं, मगर ग्रामीण क्षेत्रों का विद्युत ढांचा इतना अधिक कमजोर है कि सर्दियों में भी क्षेत्र के ट्रांसफार्मर ओवर लोडिंग व जर्जर तारों के कारण धड़ाधड़ फुंक रहे हैं। मालूम हो कि, शासन ने शहरी क्षेत्रों में 24 और ग्रामीण में 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदलने के आदेश दे रखे हैं, जिसका पालन हो रहा है। कभी-कभी देर भी हो जाती है।
विज्ञापन

‘ सूचना मिलने के 48 घंटे में ट्रांसफार्मर बदला जा रहा है। ट्रांसफार्मरों की कोई कमी नहीं है। ट्रांसफार्मर निशुल्क बदला जा रहा है।’
एसएस गोयल, मुख्य अभियंता विद्युत वितरण।

ये भी कारण
- 20 साल से कई ट्रांसफार्मरों की क्षमता नहीं बढ़ाई
- हर गांव में बढ़ गए हैं तीन गुना परिवार
- बिजली चोरी बढ़ी, कनेक्शन भी बढ़े
- ट्रांसफार्मरों पर नहीं लगे रहते फ्यूज
- जर्जर तारों का टूटना भी जारी है, नहीं बदलते

वर्कशाप में नहीं कमी
मुन्नालाल वर्कशाप में हर माह तीन सौ से अधिक ट्रांसफार्मर मरम्मत कर नए बनाए जाते हैं। इसके अलावा ट्रांसफार्मरों की कमी को उरई, आगरा, सिकोहाबाद, अमेठी, मेरठ, कानपुर की फर्मों से भी पूरा किया जाता है। वर्कशाप में ट्रांसफार्मरों की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर मददगार
बिजली विभाग का हेल्पलाइन नंबर 1912 उपभोक्ताओं के लिए मददगार साबित हो रहा है। यह नंबर आगरा कंट्रोल रूम से जुड़ा है। इस नंबर पर शिकायत करने पर कनेक्शन नंबर और अन्य जानकारियां दर्ज कर ली जाती हैं। कंट्रोल रूम से शिकायत की जानकारी संबंधित क्षेत्र के अवर अभियंता और ट्रांसफार्मर स्टोर को दी जाती है। सूचना पर अवर अभियंता ट्रांसफार्मर की जांच करा लेते हैं और खराब होने पर उसे बदलने की कार्रवाई शुरू हो जाती है।

बुंदेलखंड क्षेत्र में बदले गए ट्रांसफार्मरों की जानकारी
----------------------------------------
जिले का नाम अप्रैल 17 से मार्च 18 तक अप्रैल 17 से अब तक
झांसी 3013 1616 हमीरपुर 1816 1915 ललितपुर 1661 1775
उरई जालौन 2406 2607 महोबा 630 710 चित्रकूट 1330 1530
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed