{"_id":"5c3e3356bdec227324213956","slug":"71547580246-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता: बच्चे नहीं करेंगे जिद, लगेगा पढ़ाई में मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता: बच्चे नहीं करेंगे जिद, लगेगा पढ़ाई में मन
Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Priyesh Mishra
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
अपराजिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ और मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र के तत्वावधान में 16 व 17 जनवरी को ‘मनोवैज्ञानिक परामर्श शिविर’ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चे, बड़े सभी की मनोवैज्ञानिक समस्याओं का समाधान किया जाएगा। शिविर सुबह साढ़े दस बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक इलाइट-सीपरी रोड स्थित हाफिज सिद्दीकी नेशनल इंटर कालेज में चलेगा।
बच्चे का स्वभाव जिद्दी है, माता-पिता का कहना नहीं मानता, पढ़ाई में मन नहीं लगता और मोबाइल में गेम खेलना पसंद आता है, तो घबराइये नहीं, मनोविज्ञान के माध्यम से इन समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकता है। ये बात केवल बच्चों पर ही लागू नहीं होती, बल्कि सभी आयु वर्ग के लोगों की समस्याओं का समाधान मनोविज्ञान के जरिये संभव है।
चाहे वो युवाओं का कॅरियर संबंधी तनाव हो या परीक्षार्थी परीक्षा के तनाव से ग्रस्त हों, पति-पत्नी व सास-बहू की आपसी रार हो या बुजुर्गों का चिड़चिड़ापन सभी का हल मनोवैज्ञानिक ढंग से संभव है।
विज्ञापन
शिविर में सेवानिवृत्त वरिष्ठ शोध वैज्ञानिक डा. योगेंद्र शर्मा, पूर्व मंडलीय मनोवैज्ञानिक डा. इंदु निगम, मनोवैज्ञानिक केंद्रीय विद्यालय डा. संध्या शुक्ला, सेवानिवृत्त वीजीसी रश्मि गुप्ता और कानपुर के मनोवैज्ञानिक परीक्षण एवं परामर्श केंद्र की सचिव रमा सिंह परामर्श देंगी। शिविर में मंडलीय मनोवैज्ञानिक एल के सिंह, वीजीसी निधि चौहान और सहायक मनोवैज्ञानिक रागिनी गुप्ता के निर्देशन में होगा।