फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   12 से लगेंगे पशु स्वास्थ्य मेले-Cordination

12 से लगेंगे पशु स्वास्थ्य मेले-Cordination

Sat, 08 Sep 2018 04:16 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 04:16 AM IST
विज्ञापन
12 से लगेंगे पशु स्वास्थ्य मेले-Cordination
10 से लगेंगे पशु स्वास्थ्य मेले
विज्ञापन

झांसी। पशुओं को निरोगी रखने के लिए ब्लाक स्तर पर दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला लगेंगे। ये मेले जिले के आठ ब्लाकों के तीन- तीन गांवों में लगाए जाएंगे। प्रत्येक गांव में आसपास के गांवोें के 100 से 150 पशुओं का निशुल्क उपचार होगा। पशुओं का टीकाकरण और बधियाकरण भी कराया जाएगा। 10 सितंबर से लगने वाले मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

पशु आरोग्य मेला 10 सितंबर से शुरू होेंगे और 22 दिसंबर तक चलेंगे। मेला में आने वाले पशुओं की चिकित्सा की जाएगी। उनका बधियाकरण और टीकाकरण होगा। यदि जानवर को कोई घाव है तो उसका भी उपचार होगा। सामूहिक रूप से कीड़ों की दवा पिलाई जाएगी। मेला सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ.वाईएस तोमर ने बताया कि प्रत्येक ब्लाक के तीन- तीन गांवों का चयन किया गया है, जहां पर अलग- अलग तारीखों में मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन


10 सितंबर को बबीना के मानपुर, 12 को बड़ागांव के बराठा, 14 को चिरगांव के सिमथरी, 15 को मोंठ के लोहागढ़, 24 को बामौर के हरदुआ, तीन अक्तूबर को बबीना के डिकौली, पांच को बड़ागांव के तिलैथा, आठ को चिरगांव के धमनाखुर्द, 11 को मोंठ के सिकंदरा, 13 को गुरसराय के सिमरधा, दो नबंवर को बंगरा के चढ़रऊ धवारी, पांच को मऊरानीपुर के नयागांव, 10 को बबीना के मथुरापुरा, 15 को बड़ागांव के मुस्तरा, 19 को मोंठ के भुजौंद, 22 को बामौर के बिलाटीकरके, 24 को मऊरानीपुर के इटायल, तीन दिसंबर को चिरगांव के बघैरा, पांच को बामौर के करगुंवा खुर्द, 10 को गुरसराय के पसराई, 14 को गुरसराय के आमली, 18 को बंगरा के मगरपुर, 20 को बंगरा के मगरवारा और 22 को मऊरानीपुर ब्लाक के भानपुरा गांव में पशु आरोग्य मेला लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed