{"_id":"5b89a66642c792464429f98b","slug":"71535747686-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल - डि स्ट्रिक स्कूल गेम्स-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल - डि स्ट्रिक स्कूल गेम्स-City
Updated Sat, 01 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स का आगाज आज
झांसी। ऋषभ सरावगी मेमोरियल फाउंडेशन, क्षेत्रीय खेलकूद कार्यालय, क्रीड़ा भारती व उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में जिला ओलंपिक स्कूल गेम्स का आयोजन एक से छह सितंबर तक होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन एतिहासिक दुर्ग से मशाल यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद 24 खेलों का छह सितंबर तक आयोजन होगा।
आज सुबह आठ बजे एतिहासिक दुर्ग से मशाल यात्रा ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचेगी। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद ध्यानचंद स्टेडियम में एरियल एक्ट स्पोर्ट, जिम्नास्टिक व टग ऑफ वार का आयोजन होगा। शाम को साढ़े पांच बजे पुरस्कार वितरण होगा। दो सितंबर को भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, कैरम व चैस खेला जाएगा। जबकि, ध्यानचंद स्टेडियम में जूडो, बैडमिंटन, बाक्सिंग, सेंट कोलंबस स्कूल में मूआई थाई व सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में फुटबाल का आयोजन होगा।
तीन सितंबर को भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में एथलेटिक्स, वॉलीबाल, बास्केटबाल, कबड्डी, खो-खो, कैरम व चैस का आयोजन होगा। जबकि, ध्यानचंद स्टेडियम में बैडमिंटन, बॉक्सिंग व ताइक्वांडो, सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। चार सितंबर को भानी देवी गोयल, ध्यानचंद स्टेडियम और सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट में तीन सितंबर को होने वाले सभी खेलों का फाइनल मैच होगा। इसके अलावा स्टेडियम में हॉकी खेली जाएगी। पांच सितंबर को स्टेडियम में हैंडबॉल, हॉकी व बैडमिंटन का फाइनल मैच खेला जाएगा। जबकि, न्यू ऐरा पब्लिक स्कूल में मलखंभ का आयोजन होगा। छह सितंबर को योगा, स्वीमिंग, क्रिकेट, टेबिल टेनिस व स्केटिंग प्रतियोगिता होगी। नौ सितंबर को पुरस्कार वितरण किया जाएगा।