{"_id":"5b7829b242c79246675302ec","slug":"71534601650-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफा में फूड प्रोसेसिंग प्लांट-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफा में फूड प्रोसेसिंग प्लांट-City
Updated Sat, 18 Aug 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी पतंजलि
सब हेड... ग्राम सफा में सौ एकड़ जमीन चिह्नित, खरीद प्रक्रिया शुरू
- शुरुआत में दो सौ करोड़ का निवेश करेगी कंपनी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बाबा रामदेव की कंपनी पंतजलि झांसी सदर तहसील के ललितपुर रोड पर स्थित ग्राम सफा में फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए सौ एकड़ जमीन चिह्नित कर खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कंपनी शुरुआत में दो सौ करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।
पतंजलि ग्रुप की कंपनी ‘पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क बुंदेलखंड प्राइवेट लिमिटेड’ यहां निवेश करने जा रही है। कंपनी सफा गांव में फोर लेन के पास से लगी भूमि पर फूड प्रोसेसिंग प्लांट की स्थापना करने जा रही है। यहां तिल का तेल, कड़वा तेल, टोमेटो केचप, आटा, दलिया, बेसन, बिस्किट का उत्पादन होगा। प्रति वर्ष 5.85 लाख मीट्रिक टन उत्पादन की योजना है। प्लांट की स्थापना के लिए सफा गांव में कास्तकारों की जमीन चिह्नित की गई है। अलग-अलग कास्तकारों से जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में बैनामे शुरू हो गए हैं।
उद्योग विभाग के उपायुक्त सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग कंपनी के उच्च प्रबंधन के लगातार संपर्क में है। कंपनी को यहां निवेश के लिए सभी आवश्यक सहूलियतें मुहैया कराई जा रही हैं। प्रोसेसिंग प्लांट लगने का सीधा फायदा यहां के किसानों को होगा। कंपनी कृषि उपज किसानों से खरीदेगी, जिससे किसानों को अच्छा मूल्य प्राप्त होगा। उम्मीद है कि एक साल के भीतर प्लांट में काम शुरू हो जाएगा। कंपनी की प्लांट के विस्तार की भी योजना है।