फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   शिक्षा - घर-घर बिजली पहुंचाएंगे आईटीआई के छात्र-City

शिक्षा - घर-घर बिजली पहुंचाएंगे आईटीआई के छात्र-City

Mon, 16 Jul 2018 08:12 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा - घर-घर बिजली पहुंचाएंगे आईटीआई के छात्र-City
फोटो
विज्ञापन

----
पढ़ाई के साथ रोजगार की आस भी पूरी
आईटीआई से इसी साल पासआउट 15 छात्रों को कैंपस सिलेक्शन
सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने में करेंगे सहयोग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आईटीआई में इलेक्ट्रिकल ट्रेड के 15 छात्राओं की पढ़ाई के साथ नौकरी मिलने की आस भी पूरी हो गई है। इस साल पासआउट हुए इन छात्रों का रूरल इलेक्ट्रीफिकेशन (आरई) के लिए साक्षात्कार के बाद चयन कर लिया गया। इन्हें ट्रांसरेल लाइटनिंग लिमिटेड के अधिकारियों ने झांसी और ललितपुर में सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने के लिए चुना है।
सौभाग्य योजना के तहत घर-घर बिजली पहुंचाने का काम हो रहा है। झांसी व ललितपुर में इस काम को पूरा का जिम्मा ट्रांसरेल लाइटनिंग की ओर किया जा रहा है। कंपनी की ओर से भर्तियां निकालीं गईं, जिसमें आईटीआई के इलेक्ट्रीकल्स ट्रेड के छात्रों का साक्षात्कार हुआ। साक्षात्कार में ट्रांसफार्म का काम, स्टेप अप-स्टेप डाउन ट्रांसफार्मर का उपयोग, ओम्स लॉ, करंट, लाइन लॉस सहित अन्य सवाल छात्रों से कंपनी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर कपिल व एचआर कपिल ने पूछे। छात्रों को इंटरव्यू में अंक प्रदान किए गए। बेहतर अंक पाने वालों को कंपनी में जगह दी गई। साक्षात्कार देने के लिए 50 छात्र पहुंचे जिसमें से 15 का चयन हुआ।
विज्ञापन

कंपनी की ओर से चयनित छात्रों को एलटी डिस्ट्रीब्यूशन लाइन की देखरेख का काम सौंपा जाएगा। फील्ड में काम करने वालों को 9500 रुपये वेतन तथा 1500 रुपये अतिरिक्त वाहन के लिए प्रदान किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में आईटीआई के ट्रेनिंग प्लेसमेंट आफीसर पंकज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed