{"_id":"5a7c66854f1c1ba5268b9149","slug":"71518102149-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैंट्री कार में यात्रियों की पिटाई, मैनेजर समेत 11 पर रिपोर्ट-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैंट्री कार में यात्रियों की पिटाई, मैनेजर समेत 11 पर रिपोर्ट-City
Updated Thu, 08 Feb 2018 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो..
पैंट्री कार मेें यात्रियों को बंधक बनाकर पीटा
- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में खराब चाय और ओवररेटिंग की शिकायत करना पड़ा महंगा
- जीआरपी व आरपीएफ ने मुक्त कराया, मैनेजर समेत ग्यारह कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में खराब चाय और ओवररेटिंग की शिकायत करने पर पेंट्री कार के मैनेजर और कर्मचारियों ने दो यात्रियों की बंधक बनाकर पिटाई कर दी। ट्रेन के झांसी आने पर जीआरपी और आरपीएफ ने दोनों को मुक्त कराकर मैनेजर समेत 11 लोगों को दबोच लिया और उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
अमरोहा के ग्राम गजलौरा निवासी नीतेश व सनी अपने परिवार के साथ बुधवार को ट्रेन नंबर 18237 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में दुर्ग से दिल्ली जाने के सवार हुए। उनका एस- 5 व एस-10 में रिजर्वेशन था। बृहस्पतिवार सुबह बीना से ट्रेन निकलने के बाद नीतेश ने पैंट्री कार के कर्मचारी से चाय खरीदी। आठ रुपये की चाय दस रुपये पर देने को लेकर दोनों का विवाद हो गया। अन्य यात्रियों के सहयोग से विवाद निपट गया। चाय का स्वाद खराब होने पर नीतेश अपने साथी सनी के साथ शिकायत करने पैंट्री कार मैनेजर के पास पहुंचा। यहां उनमें विवाद हो गया। पैंट्री कार के कर्मचारियों और प्रबंधक ने नीतेश और सनी को बंधक बनाकर उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मौका पाकर किसी तरह सनी तो भाग निकला, लेकिन नीतेश नहीं भाग पाया।
सनी के भागने पर सभी कर्मियों ने पैंट्री कार शटर बंद कर नीतेश को पीटना शुरू कर दिया। चिल्लाने की आवाज सुनकर अन्य यात्री घबरा गए। सनी की सूचना पर कोच टीटीई ने रेलवे कंट्रोल को सूचना दी। ट्रेन के झांसी पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ ने नीतेश को पैंट्री कार कर्मियों के चंगुल से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उतारकर थाने लाया गया। जहां घायल नीतेश का उपचार कराया गया। जीआरपी ने मैनेजर अविनाश समेत ग्यारह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शुक्रवार सुबह सभी को रेलवे कोर्ट में पेश किया जाएगा।