फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   24 को लगेगा पशु मेला-City

24 को लगेगा पशु मेला-City

Thu, 08 Feb 2018 07:32 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
24 को लगेगा पशु मेला-City
24 को बचावली में लगेगा पशु मेला
विज्ञापन

झांसी। पं. दीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला 24 फरवरी को बड़ागांव ब्लाक के बचावली बुजुर्ग गांव में लगेगा। पशु मेला में आसपास के आठ किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के पशुपालकों के एक हजार पशुओं (गाय व भैंस) का निशुल्क उपचार किया जाएगा।

आरोग्य पशु मेला में जानवरों का मुफ्त में उपचार होगा। मिनरल मिक्चर और कीड़ों से बचाव की गोलियां पशु पालकों को मुफ्त में दी जाएंगी। मेला में पशु प्रजनन, बधियाकरण, टीकाकरण, कृमिनाशक दवा का वितरण, जानवरों के घावों की सर्जरी के अलावा यदि कोई अन्य बीमारी किसी जानवर को होगी तो उसका भी मुफ्त में इलाज किया जाएगा। मेला में जानवरों का बीमा भी होगा। 40 रुपये में भैंस का 60 हजार रुपये तक का बीमा कराया जा सकेगा। पूर्व में पशु मेला लगाने के लिए तीस दिसंबर की तिथि तय हुई थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. योगेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मेला का शुभारंभ प्रभारी मंत्री/ ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed