{"_id":"5a4798ea4f1c1b8b688bb4e1","slug":"71514641642-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डस एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डस एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री-City
Updated Sat, 30 Dec 2017 07:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
-----
नये वित्तीय वर्ष में बढ़ेगा होमगार्ड्स का मानदेय
मंत्री राजभर ने कहा, प्रदेश के बार्डर पर तैनात किए जाएंगे
क्रासर
- सरकारी संस्थाओं में होमगार्ड्स की तैनाती अनिवार्य
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
प्रदेश के होमगार्ड्स, खाद्य प्रसंस्करण, युवा कल्याण, सैनिक कल्याण एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि नये वित्तीय वर्ष में सरकार होमगार्ड्स का मानदेय बढ़ा देगी। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश से जुड़ी नेपाल सीमा की सुरक्षा में इन्हें दूसरी पंक्ति में तैनात किया जाएगा, जिसका प्रस्ताव भारत सरकार के पास भेज दिया गया है। यह भी निर्देश दिए कि अब सरकारी संस्थाओं में केवल होमगार्ड्स ही तैनात होंगे। प्रयास है कि सभी होमगार्ड्स को हमेशा ड्यूटी मिलती रहे।
नगर निगम के महापौर कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों को बताया कि भारत सरकार ने बिना फाटक की रेलवे क्रासिंग पर होमगार्ड्स तैनात करने को कहा है। इसलिए रेलवे ने होमगार्ड्स के जवान मांगे हैं। प्रदेश के आठ जिलों में बॉर्डर पर होमगार्ड्स तैनात किए जाएंगे। इसमें दस से बारह हजार जवानों को रोजगार मिलेगा। यह होमगार्ड्स पंजाब की तर्ज पर काम करेंगे। पहली पंक्ति में आर्मी और दूसरी पंक्ति में होमगार्ड्स तैनात किए जाएंगे। होमगार्ड्स को 375 रुपये मानदेय दिया जाता है। नए वित्त वर्ष में मानदेय बढ़ाएंगे। सरकारी संस्थानों से प्राइवेट सिक्योरिटी हटाकर होमगार्ड्स तैनात करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इनका कैडर रिव्यू भी किया जाएगा। प्रदेश में 1.60 लाख होमगार्ड्स हैं। इनमें से 92 हजार ड्यूटी कर रहे हैं, जबकि पहले साठ हजार जवान ड्यूटी करते थे। दो महीने के अंतराल में सभी जवानों को वर्दी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 1,400 होमगार्ड्स हैं, इसमें से 1,356 जवानों की ड्यूटी लगी है। रेलवे ने 250 जवान मांगे हैं।
किसानों की आय दोगुनी करने के लिए उनका विभाग भी प्रयासरत है। मटर प्रसंस्करण यूनिट लगाने के लिए भारत सरकार की ओर से सर्वे किया जा रहा है। जल्द ही बुंदेलखंड में प्रसंस्करण इकाइयां लगाई जाएंगी। बाढ़ आने की स्थिति में होमगार्ड्स की आपदा प्रबंधन टीमें बनाई गई हैं, जो बाढ़ प्रभावित 53 ब्लाकों में काम कर रही हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर मंडलीय कमांडेंट आरके आजाद, जिला कमांडेंट अजय कुमार सिंह, जालौन कमांडेंट विनोद कुमार शाक्या और ललितपुर कमांडेंट अजय प्रताप सिंह मौजूद रहे।
मार्च में पूरा हो जाएगा ट्रेनिंग सेंटर
अंबाबाय में बन रहा होमगार्ड ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण करने आए होमगार्ड्स मंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर का का पचास फीसदी से अधिक काम पूरा हो गया है। इसी वित्तीय वर्ष में पूरा कराने की कोशिश है। 2.65 हेक्टेयर में 9.23 करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर निर्माणाधीन है।