{"_id":"5966340e4f1c1bab118b45fc","slug":"71499870222-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली: दीवार पर लिखे जाएंगे बकायेदारों के नाम-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली: दीवार पर लिखे जाएंगे बकायेदारों के नाम-City
Updated Wed, 12 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्मिंदा होंगे बकायेदार, दीवार पर होगा बिल का प्रचार
सब हेड: सबस्टेशन और बिजली दफ्तर में लिखी जाएगी डेढ़ सौ लोगों की सूची
क्रासर
भुगतान करने पर ही हटाया जाएगा लिस्ट में से नाम
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
अगर आपका बिजली का बिल बकाया है तो सतर्क हो जाइये। बिजली विभाग आपको शर्मिंदा कर सकता है। बकायेदारों से बिल वसूलने के लिए विभाग ने उनके नाम सबस्टेशन और कार्यालय की दीवार पर लिखने का निर्णय लिया है। यहां इलाके के टॉप डेढ़ सौ बकायेदारों के नामों की सूची लिखी जाएगी। बिजली का बिल जमा करने के बाद ही इस सूची से नाम हटाया जाएगा।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन ने दिसंबर से शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 20 घंटे बिजली देने का रोस्टर बना रखा है। महानगर को बिजली तो खूब मिल रही है, लेकिन राजस्व का बुरा हाल है। महानगर में 95 हजार उपभोक्ता हैं, जिनमें आठ हजार से अधिक उपभोक्ताओं पर दस हजार से अधिक का बकाया चल रहा है। हर महीने विभाग को छह से आठ करोड़ राजस्व कम मिल रहा है। विभाग ने राजस्व जुटाने के लिए अब दस हजार से ऊपर के बकायेदारों के कनेक्शन काटना शुरू कर दिया है। कनेक्शन काटने के लिए हर सबस्टेशन पर दो टीमें लगाई गई हैं। साथ ही हर सबस्टेशन से जुड़ेे टॉप डेढ़ सौ बकायेदारों के नाम सबस्टेशन और कार्यालय में लिखने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य अभियंता (वितरण) आरपीएस तोमर ने बताया कि बकायेदारों के नाम दीवार पर लिखने के निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही 50 हजार से ऊपर के सभी बकायेदारों के कनेक्शन प्राथमिकता पर काटने को कहा गया है। बिजली चोरी का पता लगाने के लिए ट्रांसफार्मर पर लगे मीटर और उससे जुड़े कनेक्शनों से आ रही मांग को मिलान किया जा रहा है, ताकि अधिक अंतर आने पर उस क्षेत्र में सख्ती से चेकिंग शुरू की जा सके।