फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   66 % voting in fourth phase

चौथे चरण में 66 फीसदी मतदान

Fri, 30 Oct 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 30 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
66 % voting in fourth phase
झांसी। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में बृहस्पतिवार को शांतिपूर्ण मतदान हुआ। बामौर ब्लाक में 64.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले, जबकि गुरसरांय ब्लाक में 68.2 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। कुल मतदान 66.35 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


अंतिम चरण के मतदान में जिला पंचायत के छह सदस्यों व क्षेत्र पंचायत के 141 सदस्यों के लिए 2,03,139 लोगों को वोट डालने थे, इनमें से 1,34,071 लोग ही पोलिंग बूथ पर पहुंचे। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए गुरसरांय में 71 व बामौर में 70 सीटों पर चुनाव हुआ। बामौर ब्लाक में 90 मतदान केंद्रों पर 183 बूथ बने थे, जबकि गुरसरांय ब्लाक में 91 मतदान केंद्रों पर 182 बूथों पर वोट डाले गए।
विज्ञापन


सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान के पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक बामौर ब्लाक में नौ व गुरसरांय ब्लाक में सात फीसदी वोट डाले गए। कुल वोटिंग आठ प्रतिशत रही। पूर्वाह्न 11 बजे तक बामौर में 20 व गुरसरांय में 22 प्रतिशत मतदान रहा, कुल 21 प्रतिशत वोटिंग हुई। दोपहर एक बजे तक बामौर ब्लाक में 40 व गुरसरांय ब्लाक में 42.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल वोटिंग 41.25 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न तीन बजे तक बामौर में 56 फीसदी व गुरसरांय में 61 फीसदी मतदान हुआ, कुल वोटिंग 58.5 रही। वोटिंग समाप्त होने पर बामौर ब्लाक में 64.5 प्रतिशत व गुरसरांय ब्लाक में 68.2 प्रतिशत वोटिंग हुई, कुल वोटिंग 66.35 प्रतिशत रही। मतदान के दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे।

यहां थे इतने उम्मीदवार
पंचायत चुनाव के चौथे व अंतिम चरण में जिला पंचायत सदस्य की छह सीटों के लिए वोट डाले गए। बामौर ब्लाक में वार्ड संख्या 22 ककरबई में नौ प्रत्याशी, वार्ड संख्या 23 कुरैठा में दस, वार्ड संख्या 24 बिलाटी करके में 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। गुरसरांय ब्लाक में वार्ड 20 मारकुआं से 16, वार्ड 21 भसनेह से 12 व वार्ड संख्या 19 सिमरधा के आठ प्रत्याशी चुनाव मैदान में है।

चिरगांव अव्वल व मोंठ रहा सबसे पीछे
चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव में मोंठ व चिरगांव ब्लाक की वोटिंग दूसरे चरण में हुई। चिरगांव वोटिंग प्रतिशत में अव्वल रहा, जबकि मोंठ फिसड्डी साबित हुआ। चारों चरण के चुनावों में चिरगांव ब्लाक में सर्वाधिक वोटिंग हुई। चिरगांव में 70.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले थे। दूसरे नंबर पर सर्वाधिक वोटिंग बड़ागांव ब्लाक में रही, यहां 69.89 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। तीसरे नंबर पर बबीना ब्लाक रहा, यहां 68.4 प्रतिशत लोग पोलिंग बूथ पर पहुंचे।


चौथे नंबर पर गुरसरांय ब्लाक रहा, यहां 68.2 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले। पांचवें नंबर पर बंगरा ब्लाक रहा, यहां 65.5 प्रतिशत वोटिंग हुई। छठवे नंबर पर बामौर ब्लाक रहा, यहां 64.5 प्रतिशत लोगों अपना वोट मतपेटियों में बंद किया। सातवें नंबर पर मऊरानीपुर ब्लाक रहा, यहां 64 प्रतिशत मतदान हुआ। अंतिम पायदान पर मोंठ ब्लाक रहा, यहां 63.5 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed