फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   65 positive find with two medical college doctor

मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत 65 पॉजिटिव

Fri, 09 Oct 2020 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
65 positive find with two medical college doctor
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के दो डॉक्टर समेत कोरोना के 65 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 7675 पहुंच गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी में मरीजों के उपचार में लगे डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मचारियों के लगातार पॉजिटिव होने के मामले सामने आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को कोरोना के 3365 सैंपलों की जांच हुई। जांच रिपोर्ट में दो और डॉक्टरों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा 63 और मरीज सामने आए हैं। ये सब गांधीगंज मऊरानीपुर, गुसाईंपुरा मुहल्ला, मसीहागंज, दाऊनगर हसारी, सराय मुहल्ला, आवास विकास, वासुदेव मुहल्ला, भैरोखिड़की, गुमनावारा, प्रेमगंज, गुरसराय, कैंट, सदर बाजार, नानकगंज, नई बस्ती, सदर बाजार, कमल सिंह कॉलोनी, शिक्षक कॉलोनी गुरसराय, सिमरधा, मनु विहार कॉलोनी, पारीछा टाइप तीन, खोया मंडी, लक्ष्मी गेट, शिवाजी नगर, आदर्श नगर, गोंदू कंपाउंड, रेलवे कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर समेत विभिन्न मुहल्ला के रहने वाले हैं। अब झांसी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7675 पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को राहत भरी बात ये रही कि कोरोना से किसी की भी जान नहीं गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed