{"_id":"5f08cf278ebc3e63a04d303a","slug":"62-corona-paisent-jhansi-news-jhs1712417168","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एसीएमओ समेत 62 कोरोना पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा कोरोना का कहर, एसीएमओ समेत 62 कोरोना पॉजिटिव मिले
Sat, 11 Jul 2020 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 03:05 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिले में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को सीएमओ ऑफिस में तैनात एसीएमओ, एआरओ समेत बीस कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। यह शहर के विभिन्न इलाकों के हैं। इसके साथ ही, झांसी में संक्रमितों का आंकड़ा 504 पहुंच गया है।
विज्ञापन
झांसी में लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क का पालन न करने और पुलिस-प्रशासन द्वारा समय से सख्ती नहीं करने के कारण कोरोना वायरस के हालात बेकाबू हो गए हैं। लगातार कोरोनो वायरस के मरीज काफी संख्या में मिल रहे हैं।
विज्ञापन
इस कारण मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल के लगभग सभी वार्ड भर गए हैं। शुक्रवार को भी सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड, खैलार, लक्ष्मीगेट, उल्दन, तालपुरा समेत जिले के विभिन्न इलाकों से कोरोना के 62 मामले सामने आए। वहीं, शुक्रवार को 39 मरीज डिस्चार्ज हुए।
विज्ञापन