फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   टंकी निर्माण में रोड़ा बन रहे पत्थर

टंकी निर्माण में रोड़ा बन रहे पत्थर

Wed, 27 Feb 2019 01:55 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
टंकी निर्माण में रोड़ा बन रहे पत्थर
टंकी निर्माण में रोड़ा बन रहे पत्थर
विज्ञापन

झांसी। तालपुरा, सीपरी बाजार और कोछाभांवर में पानी की टंकी बनाने का काम पत्थर निकलने से धीमा पड़ गया है। तीनों जगह पिलर को मजबूत बनाने के लिए ढाई से तीन मीटर गहरे गड्ढे होेने हैं। इन स्थितियों में टंकी बनाने का काम वक्त पर पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है।
पेयजल महायोजना के काम की शुरूआत 15 जून को कोछाभांवर से हुई थी। काम पूरा करने का लक्ष्य 2020 तक बनाया गया है। पहले चरण में महानगर के 13 जोन में काम होना है। अभी कोछाभांवर, सीपरी बाजार के मसीहागंज और तालपुरा में पानी की टंकी का निर्माण चल रहा है। तीनों जगह 22 मीटर के ऊंचेे पिलर पर 2025 किलोलीटर की टंकी का निर्माण होना है। टंकियों के लिए ढाई से तीन मीटर गहरे गड्ढे खोदे जाने हैं, ताकि उनका बेस मजबूत हो सके। मगर, तीनों जगह पत्थर निकलने से गड्ढा खोदने में परेशानी आ रही है। इससे काम करने में वक्त लग रहा है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि गड्ढा खोदने में परेशानी आ रही है, लेकिन यह काम पूरा होते ही काम में तेजी आ जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में होने वाले काम
पहले चरण में महानगर के 13 जोन (कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज, करगुवां-गुमनावारा, तालपुरा, सिविल लाइन, मसीहागंज, आयुर्वेद कॉलेज, सिलवर्ट गंज प्रेमनगर, सिमरधा, भगवंतपुरा, नंदनपुरा, सिमराहा और सागर गेट) में काम होना है। इसमें कोछाभांवर, मेडिकल कॉलेज और करगुवा-गुमनावारा को बराठा बेसिन योजना से पानी दिया जाएगा। बराठा बेसिन योजना में स्थापित छह ट्यूबवेल को चालू करने के साथ ही दो नए ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। बाकी दस जोन में माताटीला से आने वाली 110 एलएलडी क्षमता की पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। आठ जगह सीडब्लूआर (भूमिगत जलाशय), 12 टंकियां और 224 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में होने वाले काम
दूसरे चरण में शेष 16 जोन में पानी पहुंचाने के लिए माताटीला बांध से 195 एमएलडी क्षमता की पाइप लाइन से बबीना तक पानी लाया जाएगा। बबीना में बनने वाले नए जल शोधन संयंत्र से पानी को शुद्ध करने के बाद झांसी लाया जाएगा। माताटीला बांध पर एक सीपी टैंक, माताटीला से बबीना तक 24.50 किलोमीटर तक कच्चे पानी के लिए 1,700 मिलीमीटर व्यास की पाइप लाइन डालने के साथ ही जल शोधित पानी के लिए बबीना से झांसी तक 27.50 किलोमीटर की पाइप लाइन डाली जाएगी। 11 भूमिगत जलाशय (सीडब्लूआर), नौ टंकियां और 228 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed