फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ट्रक को देख बस चालक ने लगाए ब्रेक, गिरे भाजपाई, छह घायल

ट्रक को देख बस चालक ने लगाए ब्रेक, गिरे भाजपाई, छह घायल

Sat, 09 Feb 2019 02:22 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
ट्रक को देख बस चालक ने लगाए ब्रेक, गिरे भाजपाई, छह घायल
ट्रक को देख बस चालक ने लगाए ब्रेक, गिरे भाजपाई, छह घायल
विज्ञापन

झांसी। कानपुर हाइवे पर बड़ागांव और पारीछा के बीच शुक्रवार की सुबह ट्रक के सामने आने पर चालक द्वारा लगाए गए अचानक ब्रेक के कारण बस में सवार छह भाजपा कार्यकर्ता गिरने से घायल हो गए। उनका मेडिकल कॉलेज में उपचार कराया गया। वह सभी उरई के कोंच रोड पर आयोजित बूथ व सेक्टर सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे।
शुक्रवार को उरई के कोंच रोड पर आयोजित भाजपा के बूथ व सेक्टर सम्मेलन में पांच बसों से कार्यकर्ता झांसी से रवाना हुए। सुबह करीब 10.30 बजे बड़ागांव और पारीछा के बीच एक बस के सामने डिवाइडर की दूसरी तरफ से ट्रक आ गया। ट्रक को सामने देख बस चालक घबरा गया और उसने ब्रेक लगा दिए। अचानक ब्रेक लगने के कारण लगे झटके से बस में सवार अधिकांश कार्यकर्ता आगे की तरफ आकर गिर गए। इनमें कई के सिर आगे की सीट के लोहे के पाइप से जाकर लगे, जिसमें छह कार्यकर्ता घायल हो गए। कई और को चोटें आईं। इससे कार्यकर्ताओं में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची बड़ागांव थाना पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्रेमनगर के ईसाई टोला निवासी सेक्टर अध्यक्ष रविशंकर मिश्रा, ईसाई टोला निवासी बूथ प्रभारी मोहन लाल अहिरवार, महावीरन नगरा निवासी बूथ अध्यक्ष अखिल रायकवार, आवास विकास निवासी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महेश कनौजिया, नंदनपुरा निवासी सेक्टर अध्यक्ष नरेंद्र धानुक और चमनगंज सीपरी बाजार निवासी मनीष त्रिपाठी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। खबर लगने पर विधायक रवि शर्मा और अन्य पदाधिकारी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन

इसी तरह एक अन्य दुर्घटनाओं में कोतवाली क्षेत्र के कल्लू (32) और नई बस्ती निवासी संजू (20) घायल हो गए। इन दोनों को भी उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत
झांसी। सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह 28 जनवरी को हादसे शिकार हो गए थे।
विगत 28 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ बजे कोतवाली क्षेत्र के मुस्तरा निवासी नरेंद्र पालीवाल का पुत्र आकाश पालीवाल (25) बाइक से घर आ रहे थे। तभी मेडिकल कानपुर बाईपास तिराहा पर उनको अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

कुंभ यात्री की मौत
झांसी। साबरमती एक्सप्रेस में सवार कुंभ यात्री ने चलती ट्रेन में दम तोड़ दिया। झांसी में शव उतार लिया गया।
गुजरात के रावल कल्याणपुर देवभूमि द्वारिका निवासी विनोद भाई अपने साथियों के साथ कुंभ स्नान के बाद साबरमती एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। वह एस 8 कोच में सवार थे। चलती ट्रेन में तबीयत बिगड़ गई। ट्रेन के झांसी आने पर चिकित्सक ने उनको परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कोच से उतार लिया। बाद में जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव साथियों के सुपुर्द कर दिया। साथी शव लेकर सड़क मार्ग से घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed