{"_id":"5c5dde3ebdec2273ac45e6c7","slug":"61549655614-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुरसराय में जल संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुरसराय में जल संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से गुरसराय में जल संकट
झांसी। गुरसराय क्षेत्र में सड़क चौड़ा करने के काम के चलते शीला गांव में लगे ट्यूबवेल से आने वाली पाइप लाइन जगह- जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। भसनेह तालाब के पानी पर यहां की आबादी निर्भर है। लोगों को एक दिन छोड़ एक दिन ही पानी मिल पा रहा है, जिससे वे परेशान हैं।
गुरसराय को नौ किलोमीटर दूर स्थित भसनेह झील से जलापूर्ति होती है। गर्मियों में यहां से मिलने वाला पानी पर्याप्त नहीं हो पाता है। पानी की पूर्ति के लिए गुरसराय से नौ किलोमीटर दूर शीला गांव के पास पांच ट्यूबवेल लगाए गए। वर्ष 2015-16 में लोक निर्माण विभाग (पीडब्लूडी) को गुरसराय -गरौठा सड़क मार्ग को चौड़ा करने के लिए विश्व बैंक से बजट मिला था। इसके बाद पीडब्लूडी विभाग ने सड़क के बीच आ रही शीला गांव से गुरसराय तक नौ किलोमीटर पाइप लाइन को शिफ्ट करने के लिए जलनिगम को एक करोड़ छब्बीस लाख रुपये का बजट दिया। जलनिगम को सड़क के मध्य से साढ़े सात मीटर दूर नई पाइप लाइन डालने को कहा गया, ताकि सड़क निर्माण के बीच पाइप लाइन न आ सके। जलनिगम ने नई पाइप लाइन डालने का काम पूरा कर लिया और पीडब्लूडी विभाग को सड़क निर्माण करने के लिए कह दिया। मगर पीडब्लूडी ने सड़क चौड़ा करने के दौरान पाइप लाइन को कई जगह क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे पिछले दो महीने से गुरसराय को यहां से पानी नहीं मिल पा रहा है। अधिशासी अभियंता नरेंद्र वर्मा ने बताया कि सड़क का काम पूरा होने के बाद क्षतिग्रस्त पाइप लाइन को बदला जाएगा।