{"_id":"5c5da6acbdec222c572335ba","slug":"61549641388-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिला कोई नकलची -City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिला कोई नकलची -City
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिला कोई नकलची
झांसी। प्रयागराज बोर्ड की हाईस्कूल में कृषि तथा इंटर में संगीत, नृत्य, संस्कृत व उर्दू भाषा की परीक्षाएं हुईं। शुक्रवार को खास यह रहा है कि जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर सिर्फ एक-एक विद्यार्थी ने परीक्षाएं दीं। शिक्षा विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा। दूसरे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
हाईस्कूल में सुबह कृषि विज्ञान की परीक्षाएं छह परीक्षा केंद्रों पर हुईं, इनमें 91 पंजीकृत विद्यार्थियों में 81 ने परीक्षाएं दीं। इसी पाली में ही इंटर की संगीत व नृत्य कला की भी परीक्षाएं हुईं। इनमें 131 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से सात गायब रहे। दोपहर की पाली में संस्कृत की परीक्षा में 1403 विद्यार्थियों में 1246 ने तथा उर्दू में पंजीकृत 32 विद्यार्थियों में 30 ने परीक्षा दी। हालांकि, खास बात ये रही कि दोपहर की पाली में सूरज प्रसाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज बबीना और इंडियन पब्लिक इंटर कॉलेज बबीना में एक-एक विद्यार्थी ने इंटर की परीक्षा दी। इधर जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज, लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कॉलेज, आदर्श जनप्रिय टहरौली इंटर कॉलेज, बड़ागांव इंटर कॉलेज, एसपीआई इंटर कॉलेज में औचक निरीक्षण किया। साथ ही जीआईसी प्राचार्य पीके मौर्य व लेखाधिकारी सचिन दीक्षित के नेतृत्व वाले सचल दस्ते ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।