फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   हत्या और दुर्घटना में उलझी प्रधान के पुत्र की मौत

हत्या और दुर्घटना में उलझी प्रधान के पुत्र की मौत

Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
हत्या और दुर्घटना में उलझी प्रधान के पुत्र की मौत
हत्या और दुर्घटना में उलझी प्रधान के पुत्र की मौत
विज्ञापन

झांसी। बड़ागांव के दुनारा ग्राम प्रधान गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र चंद्रजीत सिंह (32) की मौत का मामला हत्या और दुर्घटना में उलझ गया है। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखकर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मंगलवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी।
थाना बड़ागांव के दुनारा गांव निवासी ग्राम प्रधान गोविंद सिंह राजपूत के पुत्र चंद्रजीत का शव सोमवार को मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर तीन के सामने बने नाले में मिला था। मृतक के सिर व मुंह से खून निकल रहा था। शव स्कूटी से दबा था। मंगलवार को गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। यह घटना हत्या और दुर्घटना में उलझ गई है। चंद्रजीत के ताऊ और सांसद प्रतिनिधि हनुमंत सिंह नरवरिया ने बताया कि इस बात का पता लग चुका है कि शादी के दौरान झगड़ा हुआ था। घटनास्थल पर भी स्कूटी जिस जगह मिली, वहां अपने आप नहीं जा सकती। एक जूता बाउंड्रीवाल के पास और एक वह पहने था। सिर पर अकेले चोट के निशान थे। दुर्घटना होती तो शरीर में दूसरी जगह खरोंच या चोटों के निशान तो मिलने चाहिए थे। आसपास की झाड़ियां भी नहीं टूटी थीं। इससे साफ लग रहा है कि चंद्रजीत को वहां हत्या कर फेंका गया है। थाने में तहरीर दे दी गई है। वहीं, इस मामले में एसएसपी डॉ. ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि शादी समारोह के दौरान किस-किस के बीच झगड़ा हुआ था? इसकी जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही रिपोर्ट दर्ज होगी।
विज्ञापन




सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
झांसी। कानपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
बबीना थाना क्षेत्र के रसीना गांव निवासी मुन्नालाल अहिरवार का पुत्र बल्लू (30) सोमवार को बाइक से उरई जा रहे थे। उनके साथ बड़े भाई का साला सुर्जन बैठा था। पारीछा के पास उनको वाहन ने टक्कर दी। इस दुर्घटना में बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। सुर्जन बच गया, उसने हादसे की सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बल्लू को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। मेडिकल कॉलेज में परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने बल्लू को मृत घोषित कर दिया। बल्लू मजदूरी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed