फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   अदर्स - ननि-City

गांव को स्वच्छ बनाने के लिए होगी मुनादी

Sat, 05 Jan 2019 02:18 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 05 Jan 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
अदर्स - ननि-City
स्वच्छ भारत अभियान - फोटो : SELF
विकास खंड बबीना के सभागार में पोषण अभियान के अंतर्गत कंवर्जेंस विभागों के ग्राम स्तरीय कार्यकर्ताओं की ओरिएंटेशन कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए एसडीएम अनुनय झा ने ग्रामीणों को स्वच्छ रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण व स्वच्छ तरीके से रहने पर कुपोषण को दूर किया जा सकता है। लोगों को और जागरूक करने के लिए गांव में व्यापक प्रचार प्रसार व मुनादी कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छा कार्य करने पर उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की।
विज्ञापन


एसडीएम ने ग्रामीणों से कहा कि खुद साफ-सुथरे रहें और लोगों को भी प्रेरित करें। व्यवहार में साफ-सफाई को हम शामिल कर लें तो अपने नौनिहालों को कुपोषण से बचा सकते हैं। गांव में जो शौचालय बने हैं, उनका शत-प्रतिशत उपयोग स्वयं करें व बच्चों को भी प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें। ताकि, गांव भी स्वच्छ और सुंदर बन सके।
विज्ञापन


कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी रामेश्वर पाल ने पोषण अभियान अंतर्गत कंवर्जेंस विभागों के ग्राम स्तरीय कर्मचारियों व अधिकरियों को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस, सुपोषण स्वास्थ्य मेला, गोद भराई, अन्नप्राशन, बचपन दिवस, ममता, लाड़ली दिवस का आयोजन किया जाना है। इसके साथ ही अभियान अंतर्गत कुपोषण, कुपोषण की पहचान, रोकथाम टीकाकरण व परामर्श दिया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कार्यशाला में बताया कि समस्त कार्यक्रमों की जानकारी लक्षित वर्ग तक अवश्य पहुंचाई जाए ताकि उन्हें लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि व्यवहार परिवर्तन पर जोर दिया जाए तो कुपोषण से बचा जा सकता है। कार्यशाला में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा, एएनएम के साथ ही ग्राम प्रधान शामिल हुए। इस मौके पर सुपरवाइजर अर्चना नागर, अरुणा देवी, वीनू पाल, मिथलेश राजा सहित अन्य ग्राम पंचायतों के प्रधान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed