फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   3.60 लाख परिवारों को मिलेंगे नये राशन कार्ड -City

3.60 लाख परिवारों को मिलेंगे नये राशन कार्ड -City

Tue, 02 Oct 2018 03:12 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 03:12 AM IST
विज्ञापन
3.60 लाख परिवारों को मिलेंगे नये राशन कार्ड -City
जिले के 3.60 लाख परिवारों को मिलेंगे नये राशन कार्ड
विज्ञापन

झांसी। जिले के तीन लाख साठ हजार परिवारों को नये कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। इनमें से एक लाख दस हजार परिवारों के राशन कार्डों की पहली खेप आपूर्ति विभाग को प्राप्त हो गई है। विभाग द्वारा पूर्ति निरीक्षकों के माध्यम से इसी माह कार्डों का वितरण किया जाएगा।
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी राशन उपभोक्ताओं के नये कार्ड बनाए गए थे। इन कार्डों को बनाने की प्रक्रिया प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार में शुरू हई थी और कार्ड योगी सरकार बनने के बाद आए थे। इन कार्डों पर अखिलेश यादव की फोटो छपी हुई थी। नई सरकार ने ऊपर का रैपर हटाकर उपभोक्ताओं को कार्ड उपलब्ध कराए थे। लेकिन, इसके बाद कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ने का काम शुरू हुआ। इससे ज्यादातर उपभोक्ताओं के नये कार्ड बनाए गए, परंतु ये उन्हें दिए नहीं गए। उपभोक्ताओं को केवल एक प्रिंट भर मिला, जिसके जरिये उन्हें अब तक राशन उपलब्ध कराया जा रहा था। एक कागज के इस प्रिंट को संभालना उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। प्रिंट खो जाने या फट जाने में राशन मिलने में परेशानी खड़ी हो जाती थी। लेकिन, अब उपभोक्ताओं की ये समस्या खत्म होने जा रही है।
विज्ञापन

जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों के 1.10 लाख उपभोक्ताओं के नये राशन कार्ड आपूर्ति विभाग को मिल गए हैं। ये कार्ड पूर्ति निरीक्षकों के जरिये इसी माह वितरित कराए जाएंगे। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों के ढाई लाख राशन कार्ड भी जल्द आने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में कार्डों का वितरण ब्लाक कार्यालय के द्वारा ग्राम विकास अधिकारियों के माध्यम से किया जाएगा। अंत्योदय परिवार को राशन का नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे, जबकि बाकी सभी उपभोक्ताओं से कार्ड का शुल्क दस रुपये लिया जाएगा। अंत्योदय योजना के कार्डों का कवर गुलाबी और बाकी सभी का सफेद रंग का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्ड में दर्ज है ब्योरा
नये राशन कार्डों में उपभोक्ताओं के परिवार का ब्योरा दर्ज है। इसमें परिवार के सदस्यों की संख्या, यूनिट के साथ-साथ जिन उपभोक्ताओं ने बैंक का ब्योरा दिया है, वो भी कार्ड में दर्ज है। इसी माह ये कार्ड सभी उपभोक्ताओं तक पहुंचा दिए जाएंगे। ये कार्ड पांच साल तक के लिए जारी किए गए हैं।
- अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed