{"_id":"5bae9338867a557f58789b70","slug":"61538167608-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित: बेसिक नामांकन को पैसा-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित: बेसिक नामांकन को पैसा-City
Updated Sat, 29 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूलों के रखरखाव का बजट बढ़ा
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के रखरखाव के लिए मिलने वाले अनुदान की राशि बढ़ा दी गई है। इसके अलावा प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों को छात्र संख्या के आधार पर पैसा मिलेगा। वहीं, केंद्र सरकार ने जिले के स्कूलों के रखरखाव के लिए 5.63 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
अभी तक प्राइमरी स्कूल को रखरखाव के लिए सालाना पांच हजार और उच्च प्राइमरी स्कूल को सात हजार रुपये दिए जाते थे। इस पैसे से प्राइमरी व उच्च प्राइमरी स्कूलों में रंगाई पुताई, पेंटिंग, टाट फट्टी खरीद सहित कार्य करवाए जाते हैं। ज्यादातर शिक्षकों की शिकायत रहती थी कि यह राशि बहुत कम है। इस बार केंद्र सरकार ने फेरबदल कर कंपोजिट स्कूल ग्रांट नीति के अंतर्गत 5.63 करोड़ रुपये दिया है। बीएसए हरिवंश कुमार ने बताया कि इस राशि से मरम्मत, रंगाई-पुताई, प्राथमिक चिकित्सा बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, स्टेशनरी सामग्री की खरीद आदि कार्य किए जा सकेंगे। सभी स्कूलों में जल्द से जल्द यह पैसा भेजा जाएगा।
16 स्कूल ऐसे, जहां नामांकन 15
जनपद में 16 प्राइमरी व उच्च प्राइमरी विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें नामांकन 15 है। ऐसे में इन्हें रखरखाव व अन्य कार्य के लिए 12,500-12,500 रुपये मिलेंगे। 16 से 100 छात्रांकन वाले 1254 स्कूलों को 25000-25000 रुपये तथा 101 से 250 छात्र संख्या वाले 488 स्कूलों को 50,000-50,000 रुपये, 251 से 1000 छात्रांकन वाले पांच विद्यालयों को 75,000-75000 हजार रुपये प्राप्त होंगे।