{"_id":"5b8d990f42c79246424d7bbd","slug":"61536006415-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसलिंग प्रक्रिया-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसलिंग प्रक्रिया-City
Updated Tue, 04 Sep 2018 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 और नये शिक्षकों की काउसंलिंग हुई
झांसी। बेसिक शिक्षा परिषद ने 108 और नये शिक्षकों की तैनाती सूची जिले को आवंटित की है। जिनकी काउसंलिंग सोमवार क ो नगर खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय के सभागार में हुई। इससे पूर्व परिषद ने 386 नये शिक्षकों की सूची आवंटित की थी। जिनमें 383 शिक्षकों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था। नये शिक्षकों की नियुक्तियां विद्यालयों में मंगलवार को होनी की संभावनाएं हैं।
काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल बीएसए हरिवंश कुमार, खंड शिक्षाधिकारी मुख्यालय राजकुमार विश्वकर्मा, दीपक श्रीवास्तव, संतोष कुमार, सुनील कुमार, नरेश रावत ने नये शिक्षकों के अभिलेखों को जांचा और जमा किये। बीएसए के मुताबिक 5 सितंबर तक नये शिक्षक ों नियुक्ति पत्र दे दिये जाएंगे।
उनके मुताबिक जनपद में करीब 100 बंद व 300 से अधिक एकल विद्यालय है। इनमें सर्वाधिक बामौर, गुरसराय, मऊरानीपुर व मोंठ ब्लाक में है। ऐसे में प्रथम वरीयता पर नये शिक्षकों को इन विद्यालयों में तैनात किया जाएगा। वहीं, काउंसलिंग दोपहर बाद तक चली।
विज्ञापन
बड़ागांव व बबीना के लिए जोर अजमाइश
नगर क्षेत्र से सटे बबीना और बड़ागांव के स्कूलों में तैनाती हो, इसके लिए कई नये शिक्षक जमकर जोर अजमाइश कर रहे हैं। विभागीय जानकारी के मुताबिक लखनऊ और झांसी के कई उच्चाधिकारी और नेता शिक्षाधिकारियों पर इसके लिए सिफारिशी फोन घनघना रहे हैं। हालांकि इससे शिक्षाधिकारी इनकार कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान कई राजनीतिक दलों व शिक्षक संगठनों के स्थानीय नेता भी खासे सक्रिय रहे। इस दौरान कुछ शिक्षकों ने कहा कि जिसकी सिफारिश में होगी दम, वह पाएगा बबीना और बड़ागांव।