{"_id":"5b8c390b42c792463f7954bf","slug":"61535916299-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त-Cordination
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरिया बनीं गलियां, पानी बना परेशानी
पहूंज व बेतवा नदी उफान पर, किनारे रहने वाले ताला बंद कर सुरक्षित स्थानों पर गए
- बिजौली की फैक्ट्रियों में पानी भरने से लाखों का नुकसान
- सड़कें जलमग्न, थाना जीआरपी में भी भरा बरसाती पानी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रविवार की सुबह हुई जोरदार बरसात कई परिवारों के लिए आफत बनकर बरसी। लगातार हो रही बरसात से मकान गिर गए, कई परिवारों का लाखों रुपये का सामान बेकार हो गया। औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में सड़कों पर ऐसा लगा, मानो सैलाब आ गया हो। फैक्ट्रियों में पानी भर जाने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया, कई फैक्ट्रियों की दीवारें गिर गईं। केके पुरी कॉलोनी और भट्टागांव की गलियों में पानी भर गया। पानी की रफ्तार इतनी तेज थी कि नालियाें में ओवरफ्लो हो गया, जिससे गलियों में पानी भर गया। बिल्लेश्वरपुरा में अचानक आया पानी का सैलाब दीवार तोड़ता हुआ लाखों रुपये का सामान बहाकर ले गया। रक्सा के किनारे पहूंज नदी का पानी बढ़ने से रामघाट क्षेत्र में मकानों में पानी भर गया। सैय्यद नगर में भी पहूंज का पानी मकानों में भर गया। बेतवा नदी भी पूरे उफान पर है।
मूसलाधार बरसात होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सुबह लोगों की जब नींद खुली तो तेज रफ्तार से पानी बरस रहा था। नरिया बाजार और पठौरिया चौराहा पर कमर तक पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो होकर जा रहे थे। मेंहदी बाग नाले का पानी भी लोगों के घरों में घुस गया था। कमोबेश यही स्थिति खुशीपुरा नाले की थी। नाले का पानी पूरे मोहल्ले में भरा हुआ था। पहूंज नदी में पानी उफान पर आने से रक्सा क्षेत्र के किनारे रामघाट में कई मकानों में पानी भर गया। आल्हा घाट भी जलमग्न हो गया। आसपास बने मकानों में पानी जाने से वहां रहने वाले लोगों ने आनन- फानन में मकान खाली किए और सुरक्षित स्थानों पर चले गए। यहां पर तीन से पांच फिट तक मकानों में पानी भर गया।
बिल्लेश्वरपुरा में सुबह अचानक सैलाब की तरह पानी बढ़ा और देखते ही देखते कई मकानों को अपनी चपेट में लेता चला गया। यहां रहने वाली संतोष कुमारी ने बताया कि सुबह 6.30 बजे अचानक पानी आया और देखते ही देखते उनके घर में तीन फिट पानी भर गया। उन्होंने बच्चों को नींद से जगाया, लेकिन तब तक पानी दो फिट और बढ़ गया। इससे टीवी और फ्रिज खराब हो गए। बीमा संबंधी और अन्य जरूरी कागजात पानी में बह गए। कुछ ही देर में पानी मकान के पीछे वाली दीवार में से टकराया और भरभरा कर दीवार गिर गई। उन्होंने बताया कि पर्स में 12 हजार रुपये नकद रखे थे, जो पानी में बह गए। पानी से उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ। इसके अलावा महाराजपुरा में जाहिदा बेगम का मकान गिर गया, जिससे टीवी फ्रिज गेहूं समेत अन्य सामान बेकार हो गया। पास में ही रहने वाले अर्जुन तिवारी के मकान में भी तीन फिट पानी भर जाने के कारण ढह गया। अर्जुन ने बताया कि सुबह पानी भरने से उनको आशंका होने लगी कि मकान गिर जाएगा, इसलिए वह बच्चों को लेकर मकान के बाहर भागे और कुछ ही देर में मकान भरभरा कर गिर गया। इसी मोहल्ले में रहने वाली सरला के मकान में रखा गेहूं और अन्य सामान पानी के सैलाब में बह गया, कच्चा मकान ढह गया।
विज्ञापन
साहनी विहार, आदर्श नगर, बंसल कॉलोनी, इंद्रपुरी कॉलोनी, दतिया गेट बाहर व अंदर, कुंजबिहार कॉलोनी, कैलाश रेजीडेंसी, अजय इंक्लेव, गल्ला मंडी रोड, कसाई मंडी, पठौरिया, एवट कंपाउंड, संगम विहार, बैंकर्स कॉलोनी, मसीहागंज, नंदनपुरा, छनियापुरा समेत शहर का ऐसा कोई इलाका बाकी नहीं था, जहां बरसात का पानी न भरा हो। रेलवे स्टेशन पर थाना जीआरपी कैंपस में दो से ढाई फिट पानी भर गया। पुलिया नंबर नौ के अंडरब्रिज में पानी भर गया, जिससे आवागमन बंद हो गया।
फोटो
माहौर धर्मशाला की दीवार नाले में गिरी
मोहल्ला नरसिंह राव टौरिया में पानी वाली धर्मशाला के पास बनी माहौर धर्मशाला के पीछे की दीवार नटवली नाले में गिर गई, इससे नाले का पानी चोक हो गया। यदि मलबा साफ नहीं किया गया और फिर से पानी बरस गया तो पंचकुइयां क्षेत्र के घरों में पानी भरना तय है।
फोटो
उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान
रविवार को हुई मूसलाधार बरसात से औद्योगिक क्षेत्र बिजौली में भारी नुकसान हुआ। उद्यमियों की फैक्ट्रियों में पानी भर जाने से लाखों रुपये का सामान खराब हो गया। कुछ फैक्ट्रियों की बाउंड्रीवाल गिर गई। बिजौली मेन रोड पर चारों तरफ नाले का पानी ओवरफ्लो होकर भर गया था। चैंबर ऑफ स्मॉल एंड माइक्रो इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि फैक्ट्री क्षेत्र में पानी की निकासी सही नहीं है। चैंबर ने कई बार जिला और मंडलस्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में यूपीएसआईडीसी के सामने यह मुद्दा रखा कि 5.50 करोड़ रुपये से सड़क और नालों की मरम्मत का जो कार्य हो रहा है, उसकी सूची दी जाए ताकि तफ्तीश की जा सके कि काम हो रहा है या नहीं। यहां तक कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने सूची देने के निर्देश दिए, लेकिन सूची नहीं दी गई। इससे पता ही नहीं चला कि कौन से नाले की सफाई हुई और कौन से की नहीं। रविवार को हुई बरसात से ठेकेदार और यूपीएसआईडी की मनमर्जी उजागर हो गई है। पानी की निकासी ठीक नहीं होने के कारण फैक्ट्रियों में पानी भर गया और लाखों रुपये का नुकसान हो गया। उन्होंने कहा कि नुकसान की भरपाई यूपीएसआईडीसी को करनी चाहिए। जिन फैक्ट्रियों में नुकसान हुआ है, उनमें अंकुर पैकेजिंग, बब्बर रबर, झांसी गैसेज, गुलटेक, दीपक कपूर, प्रिया मसाले, अनिल गुप्ता रंग वाले, बॉबे पेंट समेत अन्य फैक्ट्रियां शामिल हैं।
महापौर व नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
महापौर रामतीर्थ सिंघल, नगर आयुक्त प्रताप सिंह भदौरिया, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, अधिशासी अभियंता एके शर्मा समेत अन्य अफसरों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और जलभराव की समस्या का समाधान किया। अजय इंक्लेव और एबट मार्केट में नालियां टूट गई थीं, जिससे पानी आगे नहीं बढ़ रहा था और कॉलोनी में भरने लगा था। सूचना पर जेसीबी लेकर पहुंची टीम ने नाली साफ कराई। नगर आयुक्त ने केकेपुरी कॉलोनी, संगम बिहार, मसीहागंज समेत अन्य स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी और जेसीबी से खुदाई कराकर पानी बाहर निकाला।