{"_id":"5b8c38ed42c79246695ce6d8","slug":"61535916269-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेणी - स्टेशन की बदलेगी सूरत, बढ़ेगी सुविधाएं-City","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेणी - स्टेशन की बदलेगी सूरत, बढ़ेगी सुविधाएं-City
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेशन की बदलेगी सूरत, बढ़ेंगी सुविधाएं
झांसी। रेलवे स्टेशन की सूरत बदलने जा रही है। खूबसूरती के साथ सुविधाओं में भी इजाफा करने की तैयारी है। जिसका खाका भी तैयार कर लिया है। प्रस्ताव बनाकर इलाहाबाद मुख्यालय भेजा गया है।
झांसी रेलवे स्टेशन का स्वरूप जल्द ही बदला नजर आएगा। करीब बीस करोड़ से स्टेशन को संवारने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। नए सिरे सेे स्टेशन के बाहर की डिजाइन तैयार कर मुख्यालय भेजी गई है। नए डिजाइन में यात्री सुविधाओं की बेहतरी पर कई काम किए जाने हैं। जिस पर स्टेशन गेट का आकर्षक लुक, आकस्मिक निकास, स्टेशन तक आवागमन की अच्छी व्यवस्था, पार्किंग की बेहतर सुविधा, प्लेटफार्म पर गुणवत्तायुक्त सामान की उपलब्धता, यात्री विश्रामालय, टिकट काउंटर, रिजर्वेशन काउंटर आदि की बेहतर सुविधाएं मिलेगीं।
रेलवे स्टेशन आने-जाने के लिए दो मुख्य गेट बनेंगे। तीन अलग-अलग लेन बनाई जाएंगी। जिससे दोपहिया, कार व अन्य वीआईपी का आना-जाना होगा। स्टेशन पर प्रवेश के लिए द्वार मंदिर के बगल वाले रास्ते से होकर जाएगा और रेलवे कोर्ट के पास गेट से निकासी द्वार होगा। स्टेशन के सामने खाली पड़े पार्क को भी तोड़ा जाएगा। स्टेशन के पास प्लेटफार्म नंबर एक के बाहर बने साइकिल स्टैंड भी हटाने की तैयारी है। यह वाहन स्टैंड जूनियर इंस्टीट्यूट के पीछे शिफ्ट होगा।
विज्ञापन
ये होंगे विकास के बिंदु-
- यातायात के आवागमन के अनुकूल बनाने के दृष्टिगत सर्कुलेटिंग एरिया में सुधार
- कूडे़ को व्यवस्थित तरीके से एकत्रित करना एवं उसका निस्तारण करना
- स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन मास्टर/उप स्टेशन अधीक्षक के कमरों से सुधार
- बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एलईडी लाइटों की व्यवस्था
- दिव्यांगजनों के लिए स्पर्श टाइल्स, स्टैंडर्ड मॉड्यूलर संकेत आदि का प्रावधान
वीआईपी लाउंज बनाने का रास्ता साफ
रेलवे स्टेशन पर एयरपोर्ट की तर्ज पर रेलवे स्टेशन पर भी वीआईपी लाउंज बनाने की तैयारी है। इसके लिए स्टेशन के बाहर आरक्षण कार्यालय में बनाने के लिए सर्वे भी कर लिया गया है। जिसमें डेढ़ सौ से दौ सौ यात्रियों को खाने-पीने से लेकर तकनीकी सुविधा मिलेगी। आईआरसीटीसी वीआईपी लाउंज का संचालन करेगा। खाने - पीने के स्टॉल होंगे। सामान पहुंचाने के लिए लगेज ट्रॉली मिलेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस आधुनिक वीआईपी लाउंज में यात्रियों को पहले 1 घंटे के लिए 100 रुपये और 2 घंटे के लिए 150 रुपये अदा करने होंगे। इसके बाद हर घंटे 50 रुपये के हिसाब से यात्री को अतिरिक्त भुगतान करना पड़ेगा। वीआईपी लाउंज में फीस के साथ स्नैक, पानी, कॉफी व चाय आदि व्यवस्था होगी।
आरक्षण कार्यालय पहुंचेगा यात्री शेड
वर्तमान में जहां आरक्षण कार्यालय बना हुआ है, वहां वीआईपी लाउंज बनेगा। ऐसे में आरक्षण कार्यालय को स्टेशन के बाहर बने यात्री शेड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। साथ ही, दो बुकिंग खिड़कियां भी शिफ्ट होंगी। अभी वर्तमान में यात्री शेड में सन्नाटा बना रहता है। यात्रियों की आवाजाही कम होेने के कारण आरक्षण कार्यालय व टिकट घर की दो खिड़कियां शिफ्ट की जाएंगी।
प्लेटफार्म पर पहुंचेगी आरपीएफ
वर्तमान में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) थाना स्टेशन के बाहर बना हुआ है। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए निर्णय लिया गया है। यह थाना प्लेटफार्म नंबर एक पर शिफ्ट होगा। स्टेशन पर थाना संचालित होने पर रेल व यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। वहीं, स्टेशन पर होने वाली छोटी-मोटी घटनाओं पर भी काफी हद तक रोकथाम लग सकेगी।
रेलवे अदालत भी होगी शिफ्ट
स्टेशन के बाहर बनी रेलवे अदालत को भी शिफ्ट करने की तैयारी है। इसके लिए वर्तमान में चल रही रेलवे अदालत के पीछे नई बिल्डिंग का काम चल रहा है। इसी साल काम पूरा होते ही रेलवे अदालत को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया जाएगा।
जल्द शुरू होगा काम
स्टेशन को नई रंगत देने के लिए जल्द काम शुरू होगा। इसकी डिजाइन तैयार कर रेलवे मुख्यालय भेजी गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा।
नीरज भटनागर
मंडल वाणिज्य प्रबंधक - झांसी मंडल