फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   गांवों में चलेंगी अब चुनाव पाठशाला - एल वेंक्टेश्वर लू-City

गांवों में चलेंगी अब चुनाव पाठशाला - एल वेंक्टेश्वर लू-City

Thu, 02 Aug 2018 07:28 PM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
गांवों में चलेंगी अब चुनाव पाठशाला - एल वेंक्टेश्वर लू-City
विज्ञापन

फोटो
....................................

गांवों में चलेंगी चुनाव पाठशाला
- मुख्य निर्वाचन अधिकारी बोले, लोकसभा चुनाव एक ही सूची पर कराने की तैयारी
- वोटिंग बढ़ाने के लिए फेसबुक व व्हाट्एपग्रुप पर ग्रुप बनाकर किया जाएगा जागरूक
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। गांवों में अब चुनाव पाठशाला लगाकर वोटरों को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया जाएगा। स्कूलों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनाए जाएंगे। क्लब में शामिल शिक्षक और विद्यार्थी साथी विद्यार्थियों व आसपास के वोटरों को वोट बनवाने से जुड़ी सभी प्रक्रिया बताएंगे और वोटरों को वोट डालने के लिए प्रेरित करेंगे। यह बात पैरामेडिकल कॉलेज के सभागार मेें प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए हर बार पूरे प्रयास किए जाते हैं। इसमें स्कूली बच्चों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। स्कूलों के बच्चे रैली आदि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक करते हैं। इस बार विद्यार्थियों की भूमिका और बढ़ाई गई है। सभी इंटर कॉलेजों में निर्वाचन साक्षरता क्लब बनेंगे। स्कूल के दो शिक्षक इसके नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि क्लब में कक्षा नौ से 12 तक के दो-दो विद्यार्थी शामिल किए जाएंगे। क्लब के ये सदस्य बाकी विद्यार्थियों को वोट बनवाने, कटवाने, स्थानांतरित कराने आदि के बारे में बताएंगे। इसके अलावा बीएलओ गांवों में चुनाव पाठशाला लगाएंगे। गांव वालों को चुनाव व वोट का महत्व बताया जाएगा। इस चुनाव पाठशाला में निर्वाचन साक्षरता क्लब के सदस्य भी हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव एक ही मतदाता सूची से कराने की तैयारी है, ताकि अन्य चुनावों में मतदाताओं को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की अपेक्षा शहर मेें भी वोटिंग कम होती है, ऐसे में फेसबुक व व्हाट्एपग्रुप बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अधिकतर लोग सोशल मीडिया से जुडे़ हैं। ऐसे में सोशल मीडिया से होने वाले जागरूकता अभियान को दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed